LSG vs KKR: Obstructing the Field आउट हुए अंगकृष रघुवंशी, कोलकाता ने काटा बवाल; बीच मैच में मची अफरा-तफरी
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी फील्ड में बाधा डालने की वजह से आउट हुए। इसके बाद वे नाराज दिखे। ...और पढ़ें

फील्ड में बाधा डालने की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी
HighLights
अंगकृष रघुवंशी फील्ड में बाधा डालने के लिए आउट
आउट होने के बाद नाराज दिखे रघुवंशी
ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड का नियम क्या है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी को फील्ड में बाधा डालने के लिए आउट करार दिया गया। रघुवंशी ने 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर पहले रन लेने की कोशिश की लेकिन उसके बाद, जब फील्डर ने थ्रो किया, तो वे वापस लौटने लगे। इस दौरान रघुवंशी गेंद को लगातार देख रहे थे और इसी वजह से थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
रघुवंशी को फील्ड में बाधा डालने की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा। वे 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने के बाद रघुवंशी नाराज दिखे और उन्हें इस फैसले पर भरोसा नहीं हो रहा था। 21 वर्षीय बल्लेबाज आईपीएल 2026 में इस तरह से आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता के कोच अभिषेक नायर भी काफी नाराज थे और अंपायर के साथ बहस करते देखा गया।
अंगकृष रघुवंशी फील्ड में बाधा डालने की वजह से आउट
5वें ओवर में लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव गेंदबाजी करने के लिए आए। उनकी आखिरी गेंद को अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की तरफ खेला। उन्होंने एक रन लेने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। गेंद बल्लेबाज के छोर पर आई, जहां से वे डाइव लगाकर वापस आ गए। अंगकृष रघुवंशी को भी गेंद लगी और इसके बाद शमी ने फील्डिंग में बाधा डालने के लिए अपील की।
ऑन-फील्ड अंपायर ने मामले को थर्ड अंपायर के पास भेजा। इसके बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें फील्डिंग में बाधा डालने के कारण रघुवंशी को आउट करार दिया। इससे कोलकाता का खेमा खुश नहीं था और रघुवंशी खुद नाराज दिखे। वे अंपायर के फैसले से सहमत नहीं दिख रहे थे।
खबरें और भी
रघुवंशी इस तरह आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बने
रघुवंशी आईपीएल के इतिहास में फील्ड में बाधा डालने की वजह से आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सिर्फ तीन खिलाड़ी इस तरह से आउट हुए हैं।
फील्ड में बाधा डालने की वजह से आउट होने वाले खिलाड़ी-
- युसूफ पठान - बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013
- अमित मिश्रा - बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2019
- रवींद्र जडेजा - बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2024
- अंगकृष रघुवंशी - बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2026
क्या है ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड नियम?
क्रिकेट में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड यानी फील्ड में बाधा डालने के लिए किसी भी बल्लेबाज को आउट करार दिया जा सकता है। अगर बल्लेबाज जानबूझकर रन आउट या फिर कैच लेने के चक्कर में बाधा डालता है, तो उसके ऊपर ये नियम लागू होता। अगर अंपायर को लगता है कि खिलाड़ी ने जानबूझकर ऐसा किया है, तो वो अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है और बल्लेबाज को आउट करार दे सकता है।
Angkrish Raghuvanshi given out for Obstructing The Field!
— Chai_Sutta (@Chai_SuttaGuy) April 26, 2026
worst decision by third umpire.pic.twitter.com/H211ptIf7E