Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL में अभी तक कितने बल्लेबाज हुए Obstructing the Field आउट, देखिए पूरी लिस्ट

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 09:00 PM (IST)

    Obstructing the Field आउट होना क्रिकेट में बहुत ही कम देखने को मिलता है। आईपीएल में भी ऐसा कम ही हुआ है। जानिए आईपीएल में कौन-कौन बललेबाज कब इस तरह से ...और पढ़ें

    अंगकृष रघुवंशी हुए आउट

    अंगकृष रघुवंशी हुए आउट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में उस समय बवाल मच गया जब कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को obstructing the field आउट दे दिया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की अपील पर तीसरे अंपायर ने ये फैसला दिया जो कोलकाता को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

    पांचवां ओवर फेंक रहे प्रिंस यादव की आखिरी गेंद पर अंगकृष ने मिडऑन की तरफ शॉट खेला और रन लेने के लिए भाग दिए। दूसरे छोर पर थे कैमरन ग्रीन। रघुवंशी आधी पिच पर आ गए थे, लेकिन ग्रीन ने रन लेने से मना कर दिया। तभी शमी ने स्ट्राइकर छोर पर थ्रो फेंक दी। ग्रीन के मना करने पर रघुवंशी वापस लौटे और वह थ्रो के बीच में आ गए। उनको गेंद लगी तो लखनऊ ने आउट की अपील की ।

    मामला तीसरे अंपायर पर पहुंचा जिन्होंने ये देखते हुए रघुवंशी को आउट दे दिया क्योंकि वह वापस लौटेते समय गेंद को देख रहे थे। नियमों के मुताबिक इस तरह का आउट तभी दिया जाता है जब बल्लेबाज आउट होने से बचने के लिए जानबूझकर थ्रो के बीच में आता है। रघुवंशी गेंद को देख रहे थे ऐसे में तीसरे अंपायर को लगा कि वह जानबूझकर बीच में आए थे और इसलिए उन्हें आउट दे दिया गया।

    बने चौथे बल्लेबाज

    रघुवंशी आईपीएल में Obstructing The Field आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले ये काम तीन ओर खिलाड़ी कर चुके हैं। सबसे पहले साल 2013 में युसूफ पठान आईपीएल में इस तरह से आउट हुए थे। रांची में खेले गए मैच में वह पुणे वॉरियर्स के खिलाफ इस तरह से आउट हुए थे। कोलकाता के बल्लेबाज पठान उस मैच में 44 गेंदों पर 72 रन बनाकर आउट हुए थे।

    खबरें और भी

    उनके बाद साल 2019 में दिल्ली डेयरडेविल्स के अमित मिश्रा को विशाखापट्टनम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस तरह से आउट दिया गया था। 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस तरह से आउट दिया गया था।

    कोलकाता का खेमा हुआ नाराज

    तीसरे अंपायर के इस फैसले से कोलकाता का खेमा नाराज था। रघुवंशी भी काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि वह सिर्फ लौट रहे थे और अगर जिस तरह से लौट रहे थे वैसा नहीं करते तो कैसे करते। कोलकाता के सहायक कोच शेन वाटसन, कोच अभिषेक नायर भी इससे काफी नाराज नजर आए। देखने में भी लगा था कि रघुवंशी ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया है, लेकिन अंपायर के मुताबिक थ्रो के आते समय रघुवंशी गेंद को देख रहे थे और इस दौरान वह पीछे की तरफ पलटे थे, इसी के चलते उन्हें आउट दिया गया।

    यह भी पढ़ें- 'आज सिर्फ छक्के मारेंगे', वैभव सूर्यवंशी ने SRH के गेंदबाजों को धोने का पहले ही बना लिया प्लान; सेंचुरी ठोकने के बाद खोला राज

    यह भी पढ़ें- पंजाब की लगातार जीत के बावजूद खुश नहीं हैं रिकी पोंटिंग, खिलाड़ियों को जमकर लगाई फटकार