Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आज सिर्फ छक्के मारेंगे', वैभव सूर्यवंशी ने SRH के गेंदबाजों को धोने का पहले ही बना लिया प्लान; सेंचुरी ठोकने के बाद खोला राज

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 07:39 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को खेलते हुए शतक लगाया था। उन्होंने अब यशस्वी जायसवाल क साथ बातचीत का खुलासा किया है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक

    2. सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर ठोकी सेंचुरी

    3. वैभव ने यशस्वी के साथ बातचीत का खुलासा किया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया। हालांकि, उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन 15 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। सूर्यवंशी ने मुकाबले के बाद यशस्वी जायसवाल के साथ अपनी बातचीत का खुलासा किया है। वैभव का कहना है कि जायसवाल ने उनसे सिर्फ छक्के मारने की बात कही थी।

    वैभव का कहना है कि जायसवाल ने उनसे आक्रामक बल्लेबाजी करने की बात कही थी। इसके बाद वे भी इसके लिए तैयार हो गए थे। बता दें कि हैदराबाद के खिलाफ जायसवाल का बल्ला नहीं चला और वे 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और चौकों से ज्यादा बार गेंद को हवाई यात्रा पर भेजा। मैच में हार के बाद सूर्यवंशी ने जायसवाल के साथ बातचीत का खुलासा किया है।

    वैभव सूर्यवंशी ने जायसवाल के साथ बातचीत का किया खुलासा

    राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर वैभव का एक वीडियो शेयर किया है। सूर्यवंशी ने कहा, "जब हम टॉस जीतकर अंदर गए, तो यश भाई ने कहा कि आज चलकर सिर्फ मारते हैं। इस पर मैंने भी कहा कि हां आज चलकर सिर्फ मारते हैं। हम सिर्फ छक्के मारेंगे। यश भाई ने कहा कि चलो आज चलकर अटैक करते हैं और मैंने भी ऐसा ही करने को कहा।"

    वैभव सूर्यवंशी का शतक

    सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंदों पर शतक ठोक दिया। ये आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक है। पहले स्थान पर भी सूर्यवंशी का ही नाम शामिल है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी।

    खबरें और भी

    हैदराबाद की मुकाबले में जीत

    राजस्थान ने सूर्यवंशी के शतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, हैदराबाद के लिए ये काफी नहीं था। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अर्धशतक के दम पर एसआरएच ने मुकाबले को 5 विकेट से अपना नाम कर लिया था। किशन ने 74, जबकि अभिषेक ने 57 रनों की पारी खेली थी। आईपीएल 2026 में हैदराबाद की ये लगातार चौथी जीत है।

    यह भी पढ़ें- CSK vs GT: गुजरात के 'सुदर्शन चक्र' के आगे पस्त हुई येलो आर्मी, चेन्नई का घर में हुआ बुरा हाल

    यह भी पढ़ें- 'वह गली क्रिकेट की तरह खेलते हैं', वैभव सूर्यवंशी की सेंचुरी के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ये क्‍या कह दिया?