Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs BAN: बांग्लादेश के कप्तान Najmul Hossain Shanto ने रचा इतिहास, गावस्कर-द्रविड़ के खास क्लब में मारी एंट्री

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 06:57 PM (IST)

    श्रीलंका के दौरे पर गई बांग्लादेश की टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट मैच गाले में आयोजित है। नजमुल हसलन शांतो (Najmul Hossain Shanto) ने ...और पढ़ें

    श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के बाद नजमुल हसन शांतो। फोटो- सोशल मीडिया

    श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के बाद नजमुल हसन शांतो। फोटो- सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Najmul Hossain Shanto Test Record: बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हसन शांतो ने इतिहास रच दिया है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दोनों में शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया। इससे पहले कोई भी बांग्लादेशी कप्तान ऐसा नहीं कर पाया थाा।

    श्रीलंका के दौरे पर गई बांग्लादेश की टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट मैच गाले में आयोजित है। शांतो ने पहली पारी में 148 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में भी शांतो के बल्ले से नाबाद 125 रनों की पारी देखने को मिली।

    शांतो ने रचा इतिहास

    इन दो शतकों की मदद से नजमुल हसन शांतो बांग्लादेश के पहले ऐसे टेस्ट कप्तान बन गए हैं, जिनके बल्ले से एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक देखने को मिला। इससे पहले भी शांतो ने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा था लेकिन उस वक्त वह कप्तान नहीं थे।

    शांतो ने साल 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मीरपुर में खेले गए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़े थे। इसके अलावा नजमुल हसन शांतो 5वें ऐसे एशियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं जो टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने में कामयाब हुए।

    खबरें और भी

    एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

    1. अरविंद डि सिल्वा (श्रीलंका)
    2. राहुल द्रविड़ (भारत)
    3. सुनील गावस्कर (भारत)
    4. कुमार संगकारा (श्रीलंका)
    5. नजमुल हसन शान्तो (बांग्लादेश)

    मैच हुआ ड्रॉ

    श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने अपनी दूसरी पारी पांचवें दिन के खेल में 285 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। श्रीलंका की टीम को इस मुकाबले में 296 रनों का टारगेट दिया। श्रीलंका ने चार विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए और मैच ड्रॉ रहा।

    यह भी पढ़ें- SL vs BAN: बांग्लादेश ने बनाया 495 का स्कोर, निसांका के 187 रन की बदौलत श्रीलंका ने दिया करारा जवाब