GT vs MI: प्रसिद्ध कृष्णा के लिए सस्ता शिकार है मुंबई का ये बल्लेबाज, चार मैचों में 3 बार भेजा पवेलियन; आफत बनकर आता है सामने
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही, लेकिन नमन धीर ने पारी को संभाला। प्रसिद्ध कृष्णा ने नमन को अर्धशतक से पहले ही आउट कर दिया, जि ...और पढ़ें
-1776701463067_m.webp)
प्रसिद्ध कृष्णा ने किया कमाल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मुंबई इडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पावरप्ले में ही उसने तीन विकेट खो दिए थे। इस बीच मुंबई को नमन धीर ने संभाला और अच्छी स्थिति में पहुंचाया। लग रहा था कि वह आसानी से अपना अर्धशतक पूरा कर लेंगे, लेकिन तभी गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने नमन धीर के सामने ऐसे गेंदबाज को ला खड़ा किया जिसके सामने मुंबई के बल्लेबाज की एक नहीं चलती।
इस गेंदबाज का नाम है प्रसिद्ध कृष्णा। प्रसिद्ध गुजरात के गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी हैं। वह इस सीजन लगातार प्रभावित भी कर रहे हैं। आज भी उन्होंने गुजरात को ऐसे समय सफलता दिलाई जब टीम बैकफुट पर जाती दिख रही थी।
अर्धशतक से चूके नमन धीर
नमन धीर ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम को संभाला और शानदार साझेदारी की। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। नमन इस दौरान अपने अर्धशतक की तरफ जा रहे थे। तभी प्रसिद्ध ने उन्हें अपना शिकार बना दिया। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रसिद्ध ने कगिसो रबाडा के हाथों नमन धीर को आउट करा दिया। नमन पांच रनों से अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 32 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए।
प्रसिद्ध और नमन आईपीएल में चार बार आमने-सामने हुए हैं जिसमें से तीन बार प्रसिद्ध ने उन्हें अपना शिकार बनाया है। आज भी एक ऐसे मौके पर वह नमन को आउट करने में सफल रहे जब वह घातक हो ही गए थे। प्रसिद्ध ने चार पारियों में नमन को 15 गेंदें फेंकी है और 23 रन दिए हैं और तीन बार आउट करने में सफल रहे हैं।
खबरें और भी
तिलक वर्मा की तूफानी पारी
प्रसिद्ध ने नमन से तो गुजरात को राहत दिला दी, लेकिन तिलक वर्मा का तूफान उन पर हावी हो गया। आखिरी ओवरों में तिलक ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की जिससे गुजरात की टीम परेशान हो गई। तिलक ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 18वां ओवर फेंकने वाले अशोक शर्मा पर 26 रन लिए और इस ओवर में उनके बल्ले से दो चौके और दो छक्के निकले।