IPL 2026 के बीच जानलेवा बीमारी से जूझ रहा अफगानी गेंदबाज, गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसिस (HLH) नाम की एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। ...और पढ़ें

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती।
HighLights
शापूर जादरान को HLH नाम की दुर्लभ बीमारी
छोटे भाई गमाई जादरान ने दी जानकारी
जादरान का पूरा शरीर संक्रमण से ग्रसित था
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसिस (HLH) नाम की एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। 38 साल के जादरान फिलहाल नई दिल्ली के एक अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। यहां जनवरी से उनका इलाज चल रहा है।
उनके छोटे भाई गमाई जादरान ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया, "यह एक बहुत गंभीर संक्रमण था। उनका पूरा शरीर संक्रमण से ग्रसित था, जिसमें टीबी भी शामिल थी। MRI और CT स्कैन के बाद पता चला कि यह संक्रमण उनके मस्तिष्क तक भी फैल गया था।"
महत्वपूर्ण अंगों में सूजन
HLH एक गंभीर स्थिति है जिसमें इम्यून सिस्टम खतरनाक रूप से ओवर एक्टिव हो जाती है। इससे बोन मैरो, लिवर, प्लीहा और लसीका ग्रंथियों जैसे महत्वपूर्ण अंगों में अत्यधिक सूजन और डैमेज हो जाता है। हालांकि, यह मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है, लेकिन यह वयस्कों में भी हो सकता है। अक्सर इसके लिए लंबे समय तक ट्रीटमेंट की जरूरत होती है।
उन्होंने आगे कहा, "डॉक्टर ने कहा कि हम नियमित रूप से चेक-अप के लिए आ सकते हैं। करीब 20 दिनों तक शापूर की तबीयत ठीक थी, फिर उन्हें दोबारा संक्रमण हो गया। उसके बाद हमने उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया।"
खबरें और भी

तबियत में हुआ था सुधार
जादरान को पिछले साल अक्टूबर में कुछ तकलीफ महसूस हुई थी। इसके बाद अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें ट्रीटमेंट के लिए भारत जाने की सलाह दी। शुरुआत में उनकी तबीयत में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, लेकिन 20 दिनों के भीतर ही उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अब ICU में भर्ती कराया गया है।
80 विकेट चटकाए थे
प्रदर्शन की बात करें तो बाएं हाथ के जादरान ने 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए 44 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 80 विकेट (वनडे में 43 और टी20I में 37) चटकाए। जादरान आखिरी बार 10 मार्च 2019 को देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान के लिए खेले थे। 2022 से वह लीग क्रिकेट नहीं खेले हैं।