Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SST20 Video: Nathan Smith ने बीच मैदान एक हाथ से किया जादू, लपका अद्भुत कैच, मुंह ताकता रह गया बल्लेबाज

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 07:06 PM (IST)

    15 जनवरी को बेसिन रिजर्व में सुपर स्मैश लीग Super Smash league का 24 वां मैच नॉर्दर्न नाइट्स और वेलिंगटन के बीच खेला गया। नाथन स्मिथ ने नॉर्दर्न नाइट् ...और पढ़ें

    नाथन स्मिथ ने नॉर्दर्न नाइट्स की पारी के दौरान अहम कैच लपका। फोटो- एक्स
    नाथन स्मिथ ने नॉर्दर्न नाइट्स की पारी के दौरान अहम कैच लपका। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. सुपर स्मैश लीग का 24 वां मैच नॉर्दर्न नाइट्स और वेलिंगटन के बीच खेला गया
    2. नाथन स्मिथ ने नॉर्दर्न नाइट्स की पारी के दौरान अहम कैच लपका
    3. डीप मिड विकेट पर स्मिथ ने एक हाथ से ऐसा कैच लपका सब हैरान रह गए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।  Wellington vs Northern nights of Super Smash league: 15 जनवरी को बेसिन रिजर्व में सुपर स्मैश लीग (SST20) का 24 वां मैच नॉर्दर्न नाइट्स और वेलिंगटन (Wellington vs Northern nights) के बीच खेला गया। इस दौरान नाथन स्मिथ ने नॉर्दर्न नाइट्स की पारी के दौरान अहम कैच लपका, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

    स्मिथ ने लपका अहम कैच

    स्मिथ Nathan Smith के कैच से केटीन क्लार्क 12 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नाइट्स की शुरुआत काफी खराब रही और स्मिथ के कैच से टीम ने चौथे ओवर में 20 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। यह कैच स्मिथ ने नाइट्स के 103 रन का पीछा करने के दौरान चौथे ओवर में लपका।

    स्मिथ ने लपका अद्भुत कैच

    लोगान वैन बीक ने आउटसाइड-ऑफ की तरफ एक छोटी गेंद डाली और क्लार्क ने गेंद को मिड-विकेट से ऊपर की तरफ मारने की कोशिश की। ऐसे में स्मिथ ने कैच लपकने के लिए मिड-ऑन से डीप मिड विकेट तक दौड़ लगाई। आखिर में डीप मिड विकेट पर स्मिथ ने एक हाथ से ऐसा कैच लपका की फैंस की आखें फटी रह गई। 

    ये भी पढ़ें: BBL: कप्तान Matthew Short की आंधी में उड़ी सिडनी थंडर्स, 9 विकेट से चखा जीत का स्वाद, Lloyd Pope रहे मैच के हीरो

    नाइट्स ने जीता मुकाबला

    नाइट्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला करते हुए वेलिंगटन की पूरी टीम को 18.3 ओवर में 102 रन पर पवेलियन भेजा। नाइट्स के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान जीत रावल ने 32 रन बनाए। टीम ने 3 विकेट गंवाकर ये लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इसके अलावा हेनरी कूपर ने 25 रन बनाए। टीम के तरफ से जीत के हीरो स्कॉट कुग्गेलैन रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: BBL 13: आखिरी ओवर में LSG के गेंदबाज ने बरपाया कहर, 14 रन देकर चटके 4 विकेट, Brisbane ने 35 रन से गंवाया मुकाबला