यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BBL 13: आखिरी ओवर में LSG के गेंदबाज ने बरपाया कहर, 14 रन देकर चटके 4 विकेट, Brisbane ने 35 रन से गंवाया मुकाबला
बिग बैश लीग के 35वें मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स का मुकाबला ब्रिसबेन हीट से हुआ। पर्थ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पर्थ ने 20 ओवर में 6 विके ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बैश लीग के 35वें मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स का मुकाबला ब्रिसबेन हीट से हुआ
- पर्थ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए
- ब्रिसबेन की पूरी टीम 19.5 ओवर में 128 रन पर पवेलियन लौट गई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Perth Scorchers vs Brisbane Heat of BBL: बिग बैश लीग के 35वें मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स का मुकाबला ब्रिसबेन हीट से हुआ। पर्थ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पर्थ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।
निक हबब्सन ने बनाए सबसे ज्यादा रन
टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। टीम 24 रन पर अपना पहला विकेट गंवा बैठी। टीम का पहला विकेट स्टीफन एस्किनाजी के रूप में गिरा, जो 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम के लिए निक हबब्सन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए और वह अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए।
पर्थ की बल्लेबाजी
निक ने 160 के स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 48 रन अपने बल्ले से निकाले। एश्टन एगर और निक हॉब्सन ने सातवें विकेट के लिए 24 गेंदों में 47 रन की पार्टनरशिप की। कूपर कोनोली ने 35, लॉरी इवांस ने 26 रन बनाए।
ब्रिसेबन ने गंवाया मुकाबला
इसके अलावा कोई बल्लेबाज 10 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। ब्रिस्बेन की तरफ से माइकल नेसर ने 2 विकेट लिए बाकी सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। जीत के लिए 164 रनों का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन Brisbane Heat की शुरुआत काफी अच्छी रही।
खबरें और भी
टीम की शुरुआत अच्छी रही
टीम ने अर्धशतक का स्कोर पार करके 55 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। टीम के लिए जिमी पीयरसन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके अलावा जोश ब्राउन और मैक्स ब्रायंट दोनों ने 29 रन बनाए। इन तीन खिलाड़ियों के बिना कोई भी दिहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
पर्थ ने जीता मुकाबला
टीम के तीन बल्लेबाज 0 पर पवेलियन लौटे। एंड्रयू टाई ने टीम के आखिरी ओवर में कमाल किया और 3 विकेट चटकाए। ऐसे में ब्रिसबेन की पूरी टीम 19.5 ओवर में 128 रन पर पवेलियन लौट गई। पर्थ Perth Scorchers के लिए एंड्रयू टाई ने कुल 4 विकेट लिए।
साथ ही लांस मॉरिस ने 3 विकेट, कप्तान आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडॉर्फ और एश्टन एगर ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला। इसके साथ ही मैच पर्थ ने 35 रन से अपने नाम कर लिया।