Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BBL 13: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से David Warner ने मारी एंट्री, बीच मैदान दिखाई फिल्म, प्लेयर की अदा पर लट्टू हुए फैंस

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Fri, 12 Jan 2024 01:11 PM (IST)

    बिग बैश लीग के 34वें मैच में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्स के बीच मुकाबला होगा। डेविड वॉर्नर सिडनी थंडर्स के लिए आज लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। मैच ...और पढ़ें

    मैच से पहले वॉर्नर हेलीकॉप्टर से अपने घरेलू मैदान में पहुंचे। फोटो- एक्स स्क्रीनग्रेब
    मैच से पहले वॉर्नर हेलीकॉप्टर से अपने घरेलू मैदान में पहुंचे। फोटो- एक्स स्क्रीनग्रेब

    HighLights

    1. डेविड वॉर्नर सिडनी थंडर्स के लिए आज बीबीएल में खेलते हुए नजर आएंगे
    2. मैच से पहले वॉर्नर हेलीकॉप्टर से अपने घरेलू मैदान में पहुंचे
    3. डेविड वॉर्नर की एंट्री का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। David Warner heroic entry in Sydney cricket ground: बिग बैश लीग के 34वें मैच में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्स के बीच मुकाबला होगा। डेविड वॉर्नर सिडनी थंडर्स के लिए आज लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

    भाई की शादी से पहुंचे मैदान पर

    ऐसे में वॉर्नर मैच से पहले भाई की शादी से सीधा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड Sydney Cricket Ground पहुंचे, लेकिन जिस अदा में वह मैदान पर वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। थंडर्स के मैच से पहले वॉर्नर हेलीकॉप्टर से अपने घरेलू मैदान में पहुंचे। काले रंग के हेलीकॉप्टर में डेविड वॉर्नर ने मैदान पर लैंड किया।

    वॉर्नर की अदा पर आया फैंस का दिल

    इस दौरान वॉर्नर David Warner खुद भी काली टीशर्ट और शॉर्ट्स में नजर आए। वॉर्नर की एंट्री को रिकॉर्ड करने के सभी कैमरामैन मैदान पर मौजूद थे। वॉर्नर ने लैंड करने के बाद हाथ हिलाकर मैदान पर सबका स्वागत भी किया। ऐसे में कुछ चैनल के एंकर ने उनसे बात करने की कोशिश भी की।  

    View this post on Instagram

    A post shared by KFC Big Bash League (@bbl)

    बीबीएल में वापसी कर रहे वॉर्नर

    वॉर्नर की एंट्री पर फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जताई। फैंस वॉर्नर की इस अदा के दीवाने हो गए हैं। बता दें कि इस मैच में वॉर्नर टॉम कुरेन के चोटिल होने के कारण बीबीएल David Warner BBL comeback में वापसी कर रहे हैं। कुरेन चोट के कारण बीबीएल में आगे के मैच नहीं खेल पाएंगे।

    खबरें और भी

    बीबीएल के बाद आईएलटी में आएंगे नजर

    बीबीएल के बाद वॉर्नर आईएलटी20 में शामिल होने के लिए संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। आईएलटी20 में वह दुबई कैपिटल्स की ओर से खेलेंगे। इसके बाद वॉर्नर वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी20 सीरीज में नजर आएंगे। 

    जल्द लेंगे वनडे से संन्यास

    बता दें कि हाल ही में वॉर्नर ने अपने 12 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर David Warner test career को अलविदा कहा है। इस दौरान उन्होंने वनडे से भी संन्यास लेने की घोषणा की। इस बीच वॉर्नर दो बार ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अब अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।