PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान ने 12 साल का सूखा किया खत्म, शतक जड़कर नामीबियाई गेंदबाजों को दिन में दिखाए तारे
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने शतक लगाया है। फरहान ने इस मुकाबले में 57 गेंदों पर अपनी सेंचुरी प ...और पढ़ें

साहिबजादा फरहान ने लगाया शतक
HighLights
साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ लगाया शतक
भारत के खिलाफ जीरो पर हुए थे आउट
फरहान ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में शतक लगा दिया है। फरहान ने 57 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की और उनकी ये टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। इसके अलावा वे टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले मात्र दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं।
फरहान इससे पहले भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्लॉप रहे थे और अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। हालांकि, इस खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी की और शतक लगा दिया है। फरहान 58 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले। इसी के साथ पाकिस्तान ने 199 रन बना लिए हैं और नामीबिया को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है।
साहिबजादा फरहान ने लगाया शतक
फरहान ने नामबिया के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में 57 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक लगाया है। फरहान इससे पहले भारत के खिलाफ 4 गेंदों पर अपना खाता भी खोल सके थे। हालांकि, उससे पहले यूएसए के खिलाफ 41 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली थी, जिसकी वजह से प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। शतक लगाने के साथ ही फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे अब तक 4 पारियों में 220 रन बना चुके हैं।
पाकिस्तान ने बनाया 199 रनों का स्कोर
फरहान के नाबाद 100 रनों की पारी के दम पर पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने विपक्षी टीम को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है। फरहान के अलावा पाकिस्तान के लिए कप्तान सलमान अली आगा ने 38, जबकि शादाब खान ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली।
खबरें और भी
पाकिस्तान के मात्र दूसरे बल्लेबाज बने फरहान
फरहान पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा अहमद शहजाद ने किया था। शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2014 में 111 रनों की पारी खेली थी और अब फरहान भी उनकी लिस्ट में शामिल हो गए हैं।