PAK vs SL: पाकिस्तान के तैयब आरिफ ने डेब्यू पर ही मचाई सनसनी, पहले मैच में खास कारनामा कर बन गए नंबर-1
तैयब आरिफ ने श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया। ...और पढ़ें

तैयब आरिफ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज तैयब आरिफ ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पदार्पण मैच में ही धमाल किया और अर्धशतक लगाया। इस अर्धशतक के साथ ही आरिफ ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। पाकिस्तान पिछले कुछ समय से अपनी टीम में लगातार बदलाव कर रहा है और इसी कड़ी में उन्होंने 20 साल के आरिफ को मौका दिया।
पाकिस्तानी टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज एक बड़ी समस्या बने हुए हैं। अजान अवैस को भी इसी साल डेब्यू करने का मौका मिला था, जो आरिफ के साथ ओपनिंग पार्टनर हैं। रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में आरिफ को डेब्यू का मौका मिला और अपने पहले ही मैच में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
तैयब आरिफ ने बनाया रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ आरिफ ने पारी की शुरुआत करते हुए कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने अजान अवैस (30) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। आरिफ ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और श्रीलंकाई गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। 20 वर्षीय खिलाड़ी ने मात्र 46 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया। इसी के साथ वे पदार्पण टेस्ट मैच में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
आरिफ अपने अर्धशतक को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। वे 51 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में केवल सात मैच खेले हैं, जिसमें 66 से अधिक की औसत के साथ रन बनाए थे। उनके इसी रिकॉर्ड को देखते हुए पाकिस्तान ने टेस्ट स्क्वाड में शामिल करने का फैसला किया और अपने पहले मैच में ही इस खिलाड़ी ने उस फैसले को सही साबित किया है।
पाकिस्तान के लिए अन्य खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए कुल तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इसमें ऑलराउंडर अराफात मिन्हास और युवा तेज गेंदबाद साकिब खान का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें- 'केएल राहुल के साथ अन्याय हो रहा', पूर्व भारतीय कप्तान ने गौतम गंभीर की जमकर लगाई क्लास
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: तीसरे वनडे के बाद गौतम गंभीर का साथ छोड़ देंगे उनके ही 'अपने', ये है वजह
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।