यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पर्थ टेस्ट की हार से पाकिस्तान ने ली बड़ी सीख, बीच मैच स्पाइडरमैन बने Rizwan, विकेटकीपर-बल्लेबाज को भेजा पवेलियन
मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने अपनी फील्डिंग में कुछ सुधार किया है। पहले मैच में अपनी फील्डिंग को लेकर सोशल मीडिय ...और पढ़ें

HighLights
- आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के हबीच दूसरा मैच खेला जा रहा है
- पाकिस्तान ने अपनी फील्डिंग में कुछ सुधार किया है
- पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने दूसरे मैच में कुछ शानदार कैच लपके हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Pakistan Improves Fielding in Second test against Australia: मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने अपनी फील्डिंग में कुछ सुधार किया है। दूसरे दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के 7 विकेट चटकाकर 318 रन पर कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
पाकिस्तान ने ली सीख-
इस बीच पाकिस्तान की टीम ने पहले मैच के दौरान पर्थ में की गई गलतियों से सीख ली है और उनमें सुधार किया है। पहले मैच में अपनी फील्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाले शान मसूद ने दूसरे मैच में कुछ शानदार कैच लपके हैं।
फील्डिंग में किया सुधार-
पाकिस्तान ने अपनी फील्डिंग में सुधार करते हुए दूसरे दिन दो बेहतरीन कैच अपने हाथों में लिए। शाहीन शाह अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान के गेंदबाजी खेमे ने दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी को 318 रन पर समाप्त किया।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: Pat Cummins ने पाकिस्तान टीम को बैकफुट पर धकेला, शफीक-मसूद के अर्धशतकों पर फिरा पानी; ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा
रिजवान ने लपका शानदार कैच-
रिजवान ने विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी को आउट करने के लिए उल्टी साइड पर डाइव लगाकर एक कैच लपका, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। इसके साथ ही सलमान आगा ने अपनी बाईं तरफ छलांग लगाकर कैच लपका और ट्रेविस हेड को आउट किया।
खबरें और भी
पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा एक्सट्रा रन-
ऐसे में दूसरे दिन पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के अंत में कुछ शानदार कैच पकड़े और होस्ट टीम की पारी को खत्म किया। हसन अली और मीर हमजा ने भी पीछे की तरफ भागते हुए कुछ बेहतरीन कैप लिए। पाकिस्तान की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट गंवाकर 194 रन बना लिए हैं। इस बीच पाकिस्तान की टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन गंवाए।