Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pat Cummins Hat-Trick: हैट्रिक लेकर पैट कमिंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के सातवें और ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 08:20 AM (IST)

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 44वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले ...और पढ़ें

    Pat Cummins टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हैट्रिक लेने वाले बने पहले गेंदबाज।
    Pat Cummins टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हैट्रिक लेने वाले बने पहले गेंदबाज।

    HighLights

    1. सुपर-8 में बांग्लादेश के खिलाफ पैट कमिंस ने की कमाल
    2. पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हैट्रिक लेने वाले बने पहले गेंदबाज
    3. टी20- वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा करने वाले बने 7वें गेंदबाज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वह हैट्रिक लेने वाले पहले तो इतिहास के सातवें गेंदबाज बने। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने।

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश आमने-सामने हैं। बारिश के चलते मैच देर से शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले ही ओवर में ऑस्ट्रलिया का यह फैसला सही साबित हुआ। इसके बाद पैट कमिंस ने हैट्रिक लेकर बांग्लादेश की पारी को ध्वस्त कर दिया।

    20वें ओवर में पूरी की हैट्रिक

    पैट कमिंस ने बांग्लादेश की पारी के 18वें ओवर की पांचवीं गेद पर महमुदुल्लाह को बोल्ड कर पहली सफलता हासिल की। इसकी अगली ही गेंद पर मेहदी हसन को जंपा के हाथों कैच आउट करवा कर लगातार दूसरी सफलता हासिल की। 20वें ओवर की पहली गेंद पर कमिंस ने सेट बल्लेबाज तौहीद हृदय को हेजलवुड के हाथों कैच कराकर हैट्रिक पूरी की।

    मेंस टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

    • ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) बनाम बांग्लादेश, केप टाउन, 2007
    • कर्टिस कैंपर (आयरलैंड) बनाम नीदरलैंड, अबू धाबी, 2021
    • वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह, 2021
    • कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) बनाम इंग्लैंड, शारजाह, 2021
    • कार्तिक मयप्पन (यूएई) बनाम श्रीलंका, जिलॉन्ग, 2022
    • जोशुआ लिटिल (आयरलैंड) बनाम न्यूजीलैंड, एडिलेड, 2022
    • पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम बांग्लादेश, एंटीगुआ, 2024

    टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

    • ब्रेट ली बनाम बांग्लादेश, केप टाउन, 2007
    • एश्टन एगर बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2020
    • नाथन एलिस बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2021
    • पैट कमिंस बनाम बांग्लादेश, एंटीगुआ, 2024

    बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। पैट कमिंस ने चार ओवर में चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए। जंपा ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- ENG vs SA T20 WC Head To Head: इंग्‍लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्‍कर, दोनों टीमों के लिए आसान नहीं होगी जीत

    यह भी पढ़ें- ENG vs SA T20 WC Playing 11: सेमीफाइनल में जगह पक्‍की करने पर होगी नजर, जानें दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11