Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मैदान पर वापसी को बेताब Prithvi Shaw! नेट्स पर जमकर बहा रहे पसीना, पोस्ट शेयर कर बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 12:57 PM (IST)

    पृथ्वी शॉ पिछले साल अगस्त के महीने से मैदान से बाहर हैं। शॉ पिछले साल से चोटिल हैं और चोट से उबरने के बाद नेट्स पर हाल ही में प्रैक्टिस शुरू की है। शॉ ...और पढ़ें

    शॉ ने नेट्स पर जबरदस्त प्रैक्टिस शुरू कर दी है। फोटो- एक्स
    शॉ ने नेट्स पर जबरदस्त प्रैक्टिस शुरू कर दी है। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. पृथ्वी शॉ पिछले साल अगस्त के महीने से मैदान से बाहर हैं
    2. पृथ्वी शॉ काउंटी चैंपियनशिप में चोटिल हो गए थे
    3. शॉ ने नेट्स पर जबरदस्त प्रैक्टिस शुरू कर दी है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Prithvi Shaw back on nets: पृथ्वी शॉ पिछले साल अगस्त के महीने से मैदान से बाहर हैं। दरअसल पृथ्वी टीम इंडिया से नजरअंदाज किए जाने के बाद इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्प्टन शायर की ओर से खेल रहे थे। इस दौरान शॉ चोटिल हो गए थे।

    नेट्स पर शुरू की प्रैक्टिस

    अब ऐसे में शॉ Prithvi Shaw ने चोट से उबरने के बाद नेट्स पर हाल ही में प्रैक्टिस शुरू की है। शॉ इन दिनों अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। शॉ के प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शॉ ने चोटिल होने से पहले नॉर्थहैम्पटनशायर के लिए चार पारियों में शानदार 429 रन बनाए थे।

    रिहैब कर रहे पूरा

    शॉ इन दिनों बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना इलाज पूरा करने के बाद अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों में पृथ्वी मुंबई के लिए नहीं खेल पाए हैं। इस बीच शॉ़ जल्द वापसी करने के लिए तैयार हैं। शॉ ने इंस्टाग्राम में अपनी स्टोरी में अपनी बल्लेबाजी का वीडियो शेयर किया है।

    ये भी पढ़ें: Ranji Trophy से भारत के लिए नहीं आ रही अच्छी खबर, चोटिल हुआ प्रमुख तेज गेंदबाज, ENG के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुआ बाहर

    आईपीएल में दिल्ली ने जताया भरोसा

    इस पर शॉ की वापसी पर फैंस ने पॉजिटिव कमेंट किए हैं। वीडियो में शॉ़ कुछ तेज गेंदों का भी सामना करते हुए नजर आ रहे हैं। इसका मतलब है कि शॉ जल्द मैदान पर वापसी करेंगे। इसके अलावा शॉ को हाल ही में 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित आईपीएल ऑक्शन IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने अभी रिटेन किया है।

    खबरें और भी

    दिल्ली के फैसले से थे सब हैरान

    हालांकि दिल्ली के इस फैसले से सभी हैरान थे। दरअसल शॉ़ पिछले सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके चलते उन्हें अधिकतर मैचों में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा रहा था। अब देखना होगा कि शॉ अपने प्रदर्शन से मेनेजमेंट और फैंस का दिल जीत पाते हैं या नहीं। 

    ये भी पढ़ें: IND vs AFG: फ्लाइट में Rinku Singh के साथ हुआ ऐसा मजाक, खिलाड़ी की हालत पर फैंस को आया तरस, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो