Babar Azam के सामने फीका पड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड; पाकिस्तानी क्रिकेटर PSL में भी बने नंबर-1
PSL 2026 में बाबर आजम (Babar Azam) ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। T20 क्रिकेट में बाबर ने अर्धशतकों का शतक पूरा किया और कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। ...और पढ़ें
HighLights
बाबर आजम ने रचा इतिहास
बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का विश्व रिकॉर्ड
बाबर आजम बने टी20 क्रिकेट में अर्धशतक का शतक लगाने वाले चौथे बैटर
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। Babar Azam surpasses Virat Kohli: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी की कप्तानी कर रहे बाबर आजम ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 71 रन की मैच विनिंग पारी खेली और इतिहास रच दिया।
बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया और खास बात ये रही कि उन्होंने ये उपलब्धि सबसे कम पारियों में हासिल की और इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड धराशायी किया। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में वो सबसे पहले 4000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बने हैं।
Babar Azam ने रचा इतिहास
दरअसल, 15 अप्रैल को पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ बाबर आजम ने 51 गेंद में 71 रन बनाए। उनकी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए।
इस पारी के दौरान बाबर के रनों की संख्या पाकिस्तान सुपर लीग में 4000 रन के पार पहुंची। इस तरह पीएसएल में 4000 रन बनाने वाले बाबर पहले खिलाड़ी बने। उनसे पहले न तो किसी विदेशी खिलाड़ी और न ही किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इतने रन इस लीग में बनाए हैं। इससे पहले वह कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल चुके हैं। पेशावर जाल्मी उनकी इस लीग में तीसरी टीम है।
कोहली का तोड़ा बड़ा कीर्तिमान
बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में अपने अर्धशतकों का शतक 341 पारियों में पूरा किया हैं। इसमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़े भी शामिल होते गैं। 11 शतक भी वे इस फॉर्मेट में अब तक लगा चुके हैं। बाबर से पहले ये कारनामा 3 खिलाड़ियों ने हासिल किया है, लेकिन बाबर ने सबसे कम पारियों में ये उपलब्धि हासिल की।
बाबर से पहले सबसे कम पारियों में 100 अर्धशतक टी20 क्रिकेट में जड़ने का विश्व रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था, जिन्होंने 401 पारियों में 100 अर्धशतक इस फॉर्मेट में जड़े थे। डेविड वॉर्नर और जोस बटलर भी 100 या इससे ज्यादा अर्धशतक टी20 क्रिकेट में जड़ चुके हैंस लेकिन दोनों बैटर्स ने कोहली से ज्यादा पारियों में ये मुकाम हासिल किया। बाबर ऐसा करने वाले चौथे बैटर बने हैं।
खबरें और भी
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड
बाबर आजम- 341 पारियां
विराट कोहली-401 पारियां
डेविड वॉर्नर-435 पारियां
जोस बटलर-468 पारियां
अगर बात करें मैच की तो पेशावर जाल्मी ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स को 8 विकेट से मात दी और बाबर आजम की टीम की ये मौजूदा सीजन की छठी जीत रही। पेशावर जाल्मी की टीम 7 में से 6 मैच जीतकर 13 अंक के साथ पीएसएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।