Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'PSL में रिटायर हो चुके IPL स्टार खेलते', पाकिस्‍तानी दिग्‍गज ने अपनी ही लीग का बनाया मजाक; खोल दी पोल

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 06:29 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्‍तान सुपर लीग की आए दिन तुलना की जाती है। दोनों लीग में मैच से लेकर प्‍लेयर्स, पैसा और शोहरत में जमीन-आसमान का अंतर है। ...और पढ़ें

    इन दिनों आईपीएल और पीएसएस खेला जा रहा।

    इन दिनों आईपीएल और पीएसएस खेला जा रहा।

    HighLights

    1. ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा

    2. पीएसएल छोड़कर आईपीएल का हिस्‍सा बने थे 

    3. आईपीएल और पीएसएल की होती है तुलना

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्‍तान सुपर लीग की आए दिन तुलना की जाती है। दोनों लीग में मैच से लेकर प्‍लेयर्स, पैसा और शोहरत में जमीन-आसमान का अंतर है। भारत ही नहीं विदेशी प्‍लेयर की भी ख्‍वाहिश होती है कि वह अपने करियर में दुनिया की सबसे अमीर लीग का हिस्‍सा बनें। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने आईपीएल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के प्रति PSL के रवैये की आलोचना की।

    यह कोई समाधान नहीं

    अपने यूट्यूब चैनल पर शहजाद ने कहा कि PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाना सही समाधान नहीं है। शहजाद ने कहा, "हमें इस बात पर ध्यान देने के बजाय कि हमने किसे प्रतिबंधित किया है या किसे नहीं, हमें व्यापक तस्वीर पर फोकस करना चाहिए।" उन्होंने तर्क दिया कि पीएसएल में वर्तमान में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो अब आईपीएल सिस्‍टम का हिस्सा नहीं हैं या टूर्नामेंट में उनके पास कोई अनुबंध नहीं है।

    इन प्‍लेयर्स का उदाहरण दिया

    उन्होंने डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों का नाम लेते हुए कहा, "ज्यादातर खिलाड़ी वे हैं जो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं या जिनका आईपीएल में करियर खत्म हो चुका है।" शहजाद ने इस दावे पर भी सवाल उठाया कि पीएसएल आईपीएल से "बड़ा और बेहतर"। उन्‍होंने कहा कि अगर खिलाड़ियों को विकल्प दिया जाए तो वे भारत की लीग को चुनेंगे।

    प्‍लेयर आईपीएल को ही चुनेंगे

    उन्होंने आगे कहा, "सच कहें तो जिस भी खिलाड़ी को अच्छा मौका मिलेगा वह आईपीएल को ही चुनेगा।" पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईपीएल में भाग लेने के लिए पीएसएल छोड़ने वाले प्‍लेयर्स पर एक्‍शन लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में पीसीबी ने तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना पीएसएल अनुबंध रद कर दिया था।

    खबरें और भी

    इन प्‍लेयर्स पर लग सकता बैन

    पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि मुजरबानी ने पहले शर्तों पर सहमति जताने के बावजूद अपने अनुबंध संबंधी दायित्वों की अवहेलना की। स्पेंसर जॉनसन और दासुन शनाका सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी आईपीएल में खेलने के लिए पीएसएल अनुबंध रद कर दिए हैं और उन्हें भी इसी तरह की पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- 'भारत में तेल की कमी', मोहसीन नकवी ने फिर बेफिजुल बात कहकर उड़वाया अपना मजाक; हर कोई हो जाएगा लोटपोट

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने KKR के खिलाड़ी पर लगाया दो साल का बैन, PSL छोड़कर जाने की मिली सजा