पाकिस्तान ने KKR के खिलाड़ी पर लगाया दो साल का बैन, PSL छोड़कर जाने की मिली सजा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक हैरान करने वाला फैसला किया है। उसने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पर दो साल का बैन लगाया है। ये खिलाड़ी इस सम ...और पढ़ें
HighLights
केकेआऱ के खिलाड़ी पर लगा दो साल का बैन
पीसीबी ने दी वादा तोड़ने की सजा
आईपीएल-2026 का हिस्सा है ये खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया है कि वह उन खिलाड़ियों को सजा देगा जिन्होंने पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में जाने का फैसला किया। ऐसे ही एक खिलाड़ी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बैन कर दिया है। ये खिलाड़ी हैं जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी।
मुजरबानी को इस्लामाबाद युनाइटेड ने खरीदा था और उनका पीएसएल में खेलना पक्का लग रहा था, लेकिन लीग की शुरुआत से पहले आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान की जगह मुजरबानी को साइन किया था। ऐसे में वह पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने आ गए थे।
पीसीबी ने किया फैसला
इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) नाराज हो गया था उसने जिम्बाब्वे के गेंदबाज के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही थी। पीसीबी ने मंगलवार को बताया है कि उसने मुजरबानी को दो साल के लिए बैन कर दिया है। पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा, "अनुशासनात्मक रिव्यू के बाद पीसीबी इस बात का एलान करता है कि जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पीएसएल के अगले दो सीजन में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य घोषित किए जाते हैं।"
बयान में आगे लिखा है, "ये फैसल तय वादे को निभाने में फेल होने के बाद लिया गया है। ये एक्शन लीग के कामकाम में पेशवेर रवैये को जाहिर करता है।"
ऐसा रहा प्रदर्शन
मुजरबानी को कोलकाता ने 75 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल-2026 में अभी तक कोलकाता के लिए दो मैच खेले हैं और चार विकेट अपने नाम किए हैं। मुजरबानी ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में काफी प्रभावित किया था और यही वजह रही थी कि कोलकाता ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।