Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind vs Eng: R Ashwin की घूमती गेंद पर गुमराह हुए इंग्लिश कप्तान, नाम जुड़ी खास उपलब्धि, कपिल देव के क्लब में हुए दाखिल

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 04:45 PM (IST)

    Ashwin dismissed Stokes भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान अश्विन ने कप्तान स्टोक्स को पवेलियन भेजा। अश्विन ने ए ...और पढ़ें

    अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान स्टोक्स को पवेलियन भेजा।
    अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान स्टोक्स को पवेलियन भेजा।

    HighLights

    1. अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान स्टोक्स को पवेलियन भेजा
    2. अश्विन ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है
    3. अश्विन ने स्टोक्स को 12वीं बार पवेलियन की राह दिखाई है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ashwin Dismissed Ben stokes 12th time: हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान अश्विन ने कप्तान स्टोक्स को पवेलियन भेजा।

    अश्विन ने बनाया नया रिकॉर्ड

    इसके साथ ही अश्विन R Ashwin ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अश्विन ने इस मैच में स्टोक्स को 12वीं बार पवेलियन की राह दिखाई है। ऐसे में स्टोक्स को अश्विन ने सबसे ज्यादा बार आउट किया है। इससे पहले अश्विन ने सबसे ज्यादा 11 बार डेविड वॉर्नर को पवेलियन चलता किया था, लेकिन अब स्टोक्स सबसे ज्याद बार अश्विन के आगे घुटने टेकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    कुक को भेजा 9 बार पवेलियन

    एलिस्टेयर कुक को अश्विन ने 9 बार पवेलियन रवाना किया है। इसके बाद तीसरे नंबर पर टॉम लैथम, स्टीव स्मिथ और क्रेग ब्रेथवेट को 8 बार आउट किया है। अश्विन 37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गेदबाजी के लिए आए। इंग्लिश कप्तान Ben Stokes अश्विन की गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद सीधा जा ऑफ स्ट्ंप्स को जा लगी।

    ये भी पढ़ें: IND vs ENG: WTC में Ashwin के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज, Pat cummins के एलीट क्लब में मारी धांसू एंट्री

    हक्का-बक्का रह गया इंग्लिश बल्लेबाज

    स्टोक्स विकेट गंवाने के बाद काफी निराश दिखे और वे अश्विन की गेंद पर काफी हैरान थे। अश्विन किसी बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार टेस्ट में आउट करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। स्टोक्स के इस विकेट के साथ अश्विन ने कपिल देव Kapil Dev की बराबरी की है। 

    खबरें और भी

    कपिल देव की करी बराबरी

    टेस्ट में सबसे ज्यादा बार किसी बल्लेबाज को आउट करने वाले भारतीय गेंदबाज-

    • 12 कपिल देव - मुदस्सर नजर
    • 12 आर अश्विन - बेन स्टोक्स*
    • 11 ईशांत शर्मा - एलिस्टेयर कुक
    • 11 कपिल देव - जी गूच
    • 11 आर अश्विन - डेविड वार्नर

    ये भी पढ़ें: Ind vs Eng: Ashwin-Jadeja की फिरकी में उलझे इंग्लिश बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाली बनी पहली भारतीय जोड़ी