यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs ENG: भारत की सरजमीं पर R Ashwin अब सबसे बेस्ट! रांची में ऑफ स्पिनर ने रचा इतिहास, Anil Kumble छूटे पीछे
आर अश्विन ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को दो गेंदों पर लगातार दो बड़े झटके दिए। अश्विन ने पहले बेन डकेट को पवेलियन की राह दिखाते हुए भारत की सरजमीं पर अ ...और पढ़ें

HighLights
- आर अश्विन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
- भारत की सरजमीं पर अश्विन ने पूरे किए 350 विकेट
- खास मामले में अनिल कुंबले से आगे निकले अश्विन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राची में इंग्लैंड (IND vs ENG 4th Test) के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में आर अश्विन (R Ashwin) ने इतिहास रच दिया है। अश्विन भारत की सरजमीं पर अब सबसे बेस्ट इंडियन बॉलर बन गए हैं। अश्विन ने दूसरी पारी में इंग्लिश टीम को लगातार दो गेंदों पर दो बड़े झटके देते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारतीय ऑफ स्पिनर ने खास मामले में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है।
अश्विन अब सबसे बेस्ट!
आर अश्विन ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को दो गेंदों पर लगातार दो बड़े झटके दिए। अश्विन ने पहले बेन डकेट को पवेलियन की राह दिखाते हुए भारत की सरजमीं पर अपने 350 विकेट पूरे किए। इसके ठीक अगली ही गेंद पर अश्विन ने ओली पोप को बिना खाता खोले चलते किया। अश्विन की घूमती गेंद को पोप समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और विकेटों के सामने पाए गए। पोप को आउट करने के साथ ही अश्विन भारत में सर्वाधिक विकेट लेने वाले इंडियन बॉलर बन गए हैं।
अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे
भारत की धरती पर अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम था। कुंबले ने 63 मैचों में 350 विकेट चटकाए थे। दो गेंदों पर 2 विकेट लेने के साथ ही अश्विन अब कुबले से आगे निकल गए हैं। अश्विन के नाम अब भारत में कुल 351 विकेट दर्ज हो गए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह का नाम है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में घरेलू सरजमीं पर कुल 265 विकेट निकाले।
307 पर सिमटी टीम इंडिया की पारी
टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 307 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ध्रुव जुरैल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन की यादगार पारी खेली। हालांकि, ध्रुव अनलकी रहे और वह अपना पहला टेस्ट शतक पूरा नहीं कर सके।
खबरें और भी
ध्रुव ने कुलदीप यादव के लिए साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 76 रन की पार्टनरशिप जमाई, जिसके चलते भारतीय टीम मैच में वापसी करने में सफल रही है। हालांकि, पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 46 रन की बढ़त हासिल हुई है।