रवींद्र जडेजा भारतीय टीम के लिए बने सबसे बड़े 'सिरदर्द', एक गलती की वजह से शर्मनाक लिस्ट में जुड़ा नाम
भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े सिरदर्द बन गए हैं। बार-बार एक ...और पढ़ें

रवींद्र जडेजा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जडेजा की गेंदबाजी में अक्सर नो-बॉल देखने को मिलता है। जडेजा एक स्पिनर हैं और स्पिन गेंदबाजों द्वारा नो-बॉल बहुत ही कम देखने को मिलता है। हालांकि, जडेजा को हर टेस्ट मैच में नो-बॉल करते हुए देखा गया है और वे ये गलती बार-बार करते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। पहली पारी में जडेजा ने 3 नो-बॉल फेंकी, जबकि दूसरी पारी में एक नो-बॉल कर चुके हैं। इसी के साथ उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 2021 से सबसे अधिक नो-बॉल हो गई है। हैरानी की बात ये है कि जो गेंदबाज दूसरे स्थान पर है, उसने जडेजा से काफी कम नो-बॉल फेंकी है।
रवींद्र जडेजा ने फेंकी सबसे अधिक नो-बॉल
2021 से अब तक के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो जडेजा के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक नो-बॉल फेंकने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 88 नो-बॉल की हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के नोमान अली मौजूद हैं, जिन्होंने 40 नो-बॉल फेंकी है। जडेजा के नो-बॉल फेंकने की वजह से भारत को इसका कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी के दौरान धनंजय डी सिल्वा आउट हो गए थे लेकिन नो-बॉल की वजह से उन्हें जीवनदान मिल गया।
भारत-श्रीलंका टेस्ट के चार दिन समाप्त
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चार दिन समाप्त हो गए हैं। भारतीय टीम फिलहाल टेस्ट मैच में आग है लेकिन पांचवें दिन उन्हें श्रीलंका को पहले सेशन में आउट करना होगा। बारिश भी मुकाबले के नतीजे में बड़ी बाधा बन सकती है। भारत ने पहली पारी में 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 290 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने मेजबानों को फॉलोऑन देने का फैसला किया था।
भारत ने दिया था फॉलोऑन
श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में अच्छी बैटिंग की है और भारत पर 16 रनों की बढ़त बना ली है। हालांकि, उन्होंने 6 विकेट गंवा दिए हैं और ऐसे में भारतीय टीम पांचवें दिन श्रीलंका को जल्दी से जल्दी आउट करना चाहेगी। टीम इंडिया के लिए सोनल दिनूशा सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे क्योंकि उन्होंने अब तक खेली गई तीनों पारियों में 50+ का स्कोर बनाया है, जिसमें एक शतक शामिल है।
