विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RCB vs CSK: टिम डेविड और रजत पाटीदार ने 14 छ्क्के ठोक मचाई तबाही, चेन्नई के खिलाफ बनाया ये अद्भुत रिकॉर्ड

Published: Sun, 05 Apr 2026 11:34 PM (IST)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इतिहास रच दिया। टिम डेविड और रजत पाटीदार ने मिलकर 14 ...और पढ़ें

टिम डेविड और रजत पाटीदार

टिम डेविड और रजत पाटीदार

HighLights

  1. टिम डेविड और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारी

  2. डेविड और पाटीदार ने मिलकर लगाए 14 छक्के

  3. बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ जडे़ 19 छ्क्के

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंंग्स के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात कर दी। बेंगलुरु ने मुकाबले में 3 विकेट के नुकसान पर 250 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। मैच में आरसीबी ने 19 छक्के लगाए और इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। इसके अलावा बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

मैच में टिम डेविड और कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक पारी खेली। दोनों ने मिलकर आखिरी के 4 ओवरों में 97 रन बनाए। इसी वजह से बेंगलुरु ने 250 रनों का स्कोर खड़ा किया। डेविड का असली तूफान 19वें ओवर में देखने को मिला, जब उन्होंने 32 रन ठोक डाले। पाटीदार और डेविड ने मिलकर 14 छक्के ठोके और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाया रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुकाबले में कुल 19 छक्के लगाए। ये बेंगलुरु द्वारा आईपीएल में एक पारी में दूसरा सबसे अधिक लगाया गया छक्का है। आरसीबी ने एक पारी में सबसे अधिक छक्के गुजरात लायंस के खिलाफ 2016 में लगाए थे। उस मुकाबले में उन्होंने 20 छक्के लगाए थे। इसके अलावा तीसरे स्थान पर 18 छक्के दर्ज हैं, जहां उन्होंने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 18 छक्के लगाए थे। तो वहीं चेन्नई के खिलाफ आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक छक्के हैं। इसके पहले ये रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 2018 में 17 छक्के लगाए थे।

RCB के द्वारा एक पारी में सबसे अधिक छक्के-

  • बनाम गुजरात लायंस - 20 छक्के
  • बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 19 छक्के
  • बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) - 18 छक्के

टिम डेविड और रजत पाटीदार की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने रनवर्षा की। डेविड ने 25 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। देवदत्त पडिक्कल ने भी अर्धशतक लगाया और उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कप्तान रजत पाटीदार भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने 19 गेंदों पर एक चौका और 6 छक्के की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली। इनके दम पर ही बेंगलुरु ने 250 रनों का स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें- RCB vs CSK मैच से पहले अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को मिला खास सम्मान, केएससीए ने किया दिल जीतने वाला काम

यह भी पढ़ें- लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चाहता है पंजाब का ये गेंदबाज, IPL 2026 में इस बात पर कर रहा है फोकस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।