विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: ऋषभ पंत ने गॉल में जमाया 'शतक', ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Updated: Tue, 18 Aug 2026 02:16 PM (GMT+05:30)

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड बना दिया है।

ऋषभ पंत ने किया कमाल

ऋषभ पंत ने किया कमाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसी के साथ उन्होंने अपना एक अनोखा शतक भी पूरा कर लिया। पंत ने इस मैच में ऐसा शतक जमाया है जो अभी तक कोई और भारतीय बल्लेबाज नहीं जमा पाया।

पंत ने 37वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्का मारकर ये आंकड़ा छुआ। इसी के साथ पंत ने छक्कों वाला शतक पूरा कर लिया है।

ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

इस छक्के के साथ पंत के टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे हो गए। यानी उन्होंने छक्कों का शतक जमा दिया। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज टेस्ट में 100 छक्के नहीं मार सका। वहीं वह दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं जिसने टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा किया है। उनके अलावा बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम, एडम गिलक्रिस्ट ने टेस्ट में छक्कों का शतक जमाया है।

स्टोक्स 138 छक्कों के साथ नंबर-1 पर हैं तो वहीं मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पंत तीसरे और गिलक्रिस्ट चौथे नंबर पर हैं। पंत ने सबसे कम मैचों में इतने छक्के पूरे किए हैं। उन्होंने महज 51 मैचों में ये मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा है।

अर्धशतक बनाकर हुए आउट

पंत अटैकिंग बल्लेबाजी कर रहे थे और श्रीलंका के लिए मुसीबत बने हुए थे। हालांकि, 41वें ओवर में लाहिरू कुमारा ने उनका विकेट गिरा दिया। ओवर की तीसरी गेंद कुमारा ने बाउंसर फेंकी और पंत ने उसे पुल करना चाहा। गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने उनका कैच लपका। पंत ने 69 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: मुश्किल में फंसी श्रीलंका के लिए आई एक और बुरी खबर, दिग्गज बल्लेबाज हुआ चोटिल; ले जाना पड़ा अस्पताल

यह भी पढ़ें- IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने निभाई दोस्ती, राहुल को आउट होने से बचाया; लेकिन फायदा नहीं उठा पाए भारतीय उपकप्तान