विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने निभाई दोस्ती, राहुल को आउट होने से बचाया; लेकिन फायदा नहीं उठा पाए भारतीय उपकप्तान

Updated: Tue, 18 Aug 2026 11:19 AM (IST)

देवदत्त पडिक्कल ने अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद केएल राहुल को बचा लिया। पडिक्कल ने राहुल से रिव्यू लेने को कहा जो सफल रहा।

केएल राहुल ने पडिक्कल को लगाया गले

केएल राहुल ने पडिक्कल को लगाया गले

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को देवदत्त पडिक्कल ने अपने जोड़ीदार केएल राहुल को आउट होने से बचा लिया। अगर पडिक्कल नहीं होते तो राहुल निराश होकर पवेलियन लौट गए होते।

भारतीय टीम मंगलवार को दूसरी पारी खेलने उतरी है। उसे पहले ही ओवर में झटका लग गया था। इसके बाद राहुल और पडिक्कल ने टीम को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की।

पडिक्कल ने बचाया

11वां ओवर लेकर आए जयसूर्या ने आखिरी गेंद फेंकी जिस पर भारत की टेस्ट टीम के उप-कप्तान राहुल चूक गए और गेंद पैड पर लगी। श्रीलंकाई टीम ने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। राहुल पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, लेकिन तभी पडिक्कल ने उनसे बात की और रिव्यू लेने को कहा। राहुल ने पडिक्कल की बात मानी और रिव्यू ले लिया। ये दिखने में साफ आउट लग रहा था और भारत के कप्तान शुभमन गिल भी मैदान पर उतरने को तैयार हो गए थे, लेकिन तभी बाजी पलट गई।

रिव्यू में पता चला की गेंद स्टम्प मिस कर रही है। ये देख हर कोई हैरान हो गया और राहुल ने तुरंत पडिक्कल को गले लगा दिया। दोनों घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक से खेलते हैं और एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं। पहली पारी में भी दोनों ने शतकीय साझेदारी की थी।

 

फायदा नहीं उठा पाए राहुल

हालांकि, राहुल इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर वह आउट हो गए। जयसूर्या ही इस समय गेंदबाज थे। राहुल ने उनकी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को रत्नानायके के हाथों में खेल बैठे। उन्होंने 47 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'सब तलवार चलाएंगे', श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा का उड़ाया मजाक

यह भी पढ़ें- मानव सुथार ने दो टेस्ट मैच खेलकर ही मचाया गदर, श्री गंगानगर की रेत से निकले 'हीरे' की कहानी