IND vs SL: 'सब तलवार चलाएंगे', श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा का उड़ाया मजाक
ऋषभ पंत और सरफराज खान के बीच रवींद्र जडेजा को लेकर हुई मजेदार बातचीत श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन वायरल हो गई।

ऋषभ पंत-रवींद्र जडेजा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सरफराज खान के बीच रवींद्र जडेजा को लेकर हुई बातचीत चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पंत और सरफराज के बीच मजेदार बात हुई। दोनों ने जडेजा को लेकर बात की, जो अब खूब वायरल हो रही है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया।
श्रीलंकाई टीम को 284 रनों पर समेट दिया। एक समय पर मेजबान टीम ने 90 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, उस वक्त तक जडेजा अटैक में नहीं आए थे और उन्हें एक ओवर की भी गेंदबाजी नहीं मिली थी। भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया था और ऐसा लग रहा था कि श्रीलंकाई टीम 200 रनों के भीतर सिमट जाएगी। इसी दौरान पंत और सब्स्टीट्यूट फील्डर सरफराज खान के बीच हुई मजेदार बातचीत वायरल हो गई।
सरफराज खान और ऋषभ पंत के बीच मजेदार बातचीत
टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी बारिश से मुकाबला प्रभावित रहा। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और मेजबानों को 284 रनों पर समेट दिया। इसी दौरान, जब भारत के लिए कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार गेंदबाजी कर चुके थे, तो जडेजा को एक भी ओवर नहीं मिला था। विपक्षी टीम ने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सरफराज को कहते हुए सुना गया कि "लंबा गेम है जड्डू भाई, मिल-बांट कर खाएंगे।"
सरफराज की इस बात का जवाब देते हुए पंत ने कहा, "हां उसके बाद सभी तलवार चलाएंगे।" दरअसल, जडेजा जब बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक या शतक लगाते हैं, तो तलवार चलाने का इशारा कर सेलिब्रेशन करते हैं। पंत यहां पर उनकी उसी सेलिब्रेशन का जिक्र कर रहे थे।
मुकाबले पर भारत की पकड़
श्रीलंका के खिलाफ गॉल में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने देवदत्त पडिक्कल के शतक, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के अर्धशतक के दम पर 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। बारिश ने मैच में खलल डाला और इसी वजह से किसी भी पूरे ओवर का खेल नहीं हो सका। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया और श्रीलंका को 284 रनों पर समेटकर 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए मानव सुथार ने 4, जबकि जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए।
Sarfaraz Khan 🗣️: Wait karo Jadeja bhai, sabhi milkar (Sri Lankan batters ko )share karke khayenge!
— Kaushy (@theKaushyy) August 17, 2026
(Wait, Jadeja bhai,we'll all share the Sri Lankan batters and eat them together! )
Rishabh Pant🗣️: Phir sabhi milkar talwar chalayenge!
(Then we'll all swing the sword together) pic.twitter.com/Mod3HsCLTI
