एशियन गेम्स और महिला एशिया कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, निगार सुल्ताना को मिली कमान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एशियन गेम्स और महिला एशिया कप 2026 के लिए अपनी अनुभवी टीम की घोषणा की है। निगार सुल्ताना को कप्तान और नाहिदा अख्तर को उपकप्तान बनाया गया है।

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम (फोटो: BCB)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 और महिला एशिया कप के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टीम का एलान कर दिया है। बीसीबी ने एक अनुभवी टीम का एलान किया है। टीम की कप्तानी निगार सुल्ताना को सौंपी गई है। वे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम की अगुवाई करती हुई दिखाई दी थी। उनकी कप्तानी में टीम ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराया था।
बीसीबी ने एशियन गेम्स 2026 और एशिया कप दोनों के लिए ही एक ही टीम का एलान किया है। सुल्ताना को जहां टीम की कमान सौंपी गई है, तो दूसरी तरफ स्पिनर नाहिदा अख्तर को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में कुछ युवा प्लेयर्स को भी जगह मिली है लेकिन अधिकतर अनुभवी प्लेयर्स ही शामिल हैं।
सरमिन सुल्ताना को भी मिली जगह
बांग्लादेश की टीम में सरमिन सुल्ताना को भी जगह मिली है। उन्होंने इसी साल मई में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। वे टॉप ऑर्डर बैटर हैं। सरमिन को वनडे क्रिकेट का भी अनुभव है, जहां उन्होंने 16 मुकाबले खेले हैं। सरमिन के अलावा बीसीबी ने शोरना अख्तर को भी अपनी टीम में शामिल किया है। ये वही शोरना हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के खिलाफ जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
ऑलराउंडर ऋतु मोनी भी टीम का हिस्सा हैं, जो अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए तैयार रहेंगी। बांग्लादेश की पेस बैट्री की अगुवाई मारुफा अख्तर करेंगी। उनका साथ देने के लिए फरिहा ट्रिसना भी स्क्वाड का हिस्सा हैं।
महिला एशिया कप 2026 में बांग्लादेश का शेड्यूल
महिला एशिया कप 2026 में बांग्लादेश की टीम अपने अभियान का आगाज 31 अगस्त को करेगी। इसके बाद उनका दूसरा मुकाबला 6 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होना है। 8 सितंबर को वे यूएई का सामना करेंगी। इसके अलावा एशियन गेम्स 17 से 22 सितंबर के बीच खेला जाना है।
बांग्लादेश महिला टीम का स्क्वाड
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सरमिन सुल्ताना, सोभना मोस्तरी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, फहीमा खातून, राबेया खान, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शंजीदा अख्तर मघला, फरिहा इस्लाम त्रिसना।
