Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: तीन छक्के जड़ते ही MS Dhoni को पीछे छोड़ देंगे Rohit Sharma, इस मामले में बन जाएंगे पहले भारतीय कप्तान

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 05:31 PM (IST)

    रोहित शर्मा अगर इंग्लैंड के खिलाफ 3 सिक्स लगाते हैं तो वह भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले कप्तान बन जाएंगे। फिलह ...और पढ़ें

    रोहित तोड़ सकते है एमएस धोनी का रिकॉर्ड।
    रोहित तोड़ सकते है एमएस धोनी का रिकॉर्ड।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। इंग्लैंड, भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जनवरी खेलेगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का सुनहरा मौका है।

    दरअसल, रोहित शर्मा अगर इंग्लैंड के खिलाफ 3 सिक्स लगाते हैं तो वह भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले कप्तान बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पहले स्थान पर हैं। रोहित शर्मा धोनी को पीछे छोड़ने से मात्र तीन सिक्स दूर हैं।

    धोनी ने बतौर कप्तान 311 पारियों में 211 छक्के जड़े हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने अब तक 116 पारियों में 209 सिक्स लगाए हैं। विराट कोहली 250 पारियों में 138 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

    • एमएस धोनी – 211 छक्के (311 पारी)
    • रोहित शर्मा – 209 छक्के (116 पारी)
    • विराट कोहली – 138 छक्के (250 पारी)

    वीरेंद्र सहवाग हैं टॉप पर

    टेस्ट प्रारूप में रोहित शर्मा ने 54 मैच में कुल 77 छक्के उड़ाए हैं। भारत की तरफ से टेस्ट प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने 104 टेस्ट में कुल 91 सिक्स जड़े हैं। वहीं, एमएस धोनी 90 टेस्ट में 78 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। रोहित अगर इस टेस्ट सीरीज में दो सिक्स लगाते हैं तो वह धोनी को पछाड़ देंगे।

    यह भी पढे़ं- IPL 2024 खेलेंगे ऋषभ पंत! दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने दिया बड़ा अपडेट

    WTC के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकता है भारत

    गौरतलब हो कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है। अगर टीम इंडिया इंग्लिश टीम को 5-0 से हरा देती है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी। ऐसे में रोहित ब्रिगेड के पास एक सुनहरा मौका है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs ENG के पहले टेस्ट मैच का उठाना चाहते हैं लुत्फ? शुरू हो गई है टिकट सेल, समझिए कैसे और कहां से कर पाएंगे बुक