Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 खेलेंगे ऋषभ पंत! दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Sat, 20 Jan 2024 04:22 PM (GMT+05:30)

    दिसंबर 2022 में हुई कार दुर्घटना के बाद से ऋषभ पंत मैदान से दूर हैं। दुर्घटना में पंत को कई चोटें लगीं उनकी तीन सफल सर्जरी की गई। ऋषभ पंत पिछले एक साल ...और पढ़ें

    आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं ऋषभ पंत। फाइल फोटो
    आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं ऋषभ पंत। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत की वापसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पीकेएसवी सागर के अनुसार ऋषभ पंत बहुत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह IPL 2024 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

    दिसंबर 2022 में हुई कार दुर्घटना के बाद से ऋषभ पंत मैदान से दूर हैं। दुर्घटना में पंत को कई चोटें लगीं, उनकी तीन सफल सर्जरी की गई। ऋषभ पंत पिछले एक साल से एनसीए में रिहैब पर हैं। अपनी वापसी के लिए ऋषभ पंत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। समय-समय पर फोटो और वीडियो जारी कर अपडेट देते रहते हैं। ऋषभ पंत को बेंगलुरु में नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया।

    'अगर वह खेलते हैं तो हमारे लिए अच्छा'

    एएनआई से बात करते हुए सागर ने कहा, हां, हम सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद कर रहे हैं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि वह इस सीजन में खेलेंगे। वह सबसे बड़े खिलाड़ी हैं... अगर वह खेलते हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। हमारे कोच और फिजियो उन पर काम कर रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वह बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रहा है। हमें उम्मीद है कि मार्च तक वह फिट हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy Round up: रोहित शर्मा और उमेश यादव का कहर, अजिंक्य रहाणे फेल तो तिलक-शिवम की दमदार पारी

    ऋषभ पंत की वापसी को लेकर फैंस भी उत्साहित

    बता दें कि दिसंबर में आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले, भारत के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने भी पंत की वापसी को लेकर आशा व्यक्त की थी। टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने भी उनकी वापसी को लेकर उम्मीद जताई थी। फैंस भी ऋषभ पंत की वापसी को लेकर फैंस में बहुत उत्साह है। पंत ने 98 मैच में 147.97 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 2838 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं।

    यह भी पढ़ें- Shoaib Malik ही नहीं, ये क्रिकेटर्स भी कर चुके हैं तीन बार शादी; लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान का नाम भी शामिल

    खबरें और भी