IND vs SA: रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में रच दिया नया इतिहास
टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल ने 16 गेंद पर 18 रन की आक्रमक पारी खेली। इसके बाद रोहित और कोहल ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।
HighLights
रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वनडे में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में जड़ी फिफ्टी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। रांची में टॉस हारने के बाद भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार पारी खेली और तीन सिक्स लगाकर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।
टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल ने 16 गेंद पर 18 रन की आक्रमक पारी खेली। इसके बाद रोहित और कोहली ने जिम्मेदारी संभाली। इस बीच रोहित ने संभलकर खेलते हुए 43वीं गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, 20वें ओवर की चौथी गेंद पर सिक्स लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
अफरीदी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोहित शर्मा वनडे में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 351 सिक्स जड़े हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल मौजूद हैं। उनके नाम 331 सिक्स दर्ज हैं।
वनडे में सर्वाधिक छक्के-
- 352* - रोहित शर्मा
- 351 - शाहिद अफरीदी
- 331 - क्रिस गेल
- 270 - सनथ जयसूर्या
- 229 - एमएस धोनी
सचिन-द्रविड़ की जोड़ी को छोड़ा पीछे
इसके अलावा रोहित और कोहली ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, दोनों के नाम एक साथ सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस मामले में रोहित और कोहली की जोड़ी ने सचिन और द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ा।
खबरें और भी
एक साथ खेले गए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच:-
550 - महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा
426 - महेला जयवर्धने और तिलकरत्ने दिलशान
418 - कुमार संगकारा और तिलकरत्ने दिलशान
408 - सनत जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन
407 - जैक्स कैलिस और मार्क बाउचर
392* - रोहित शर्मा और विराट कोहली
391 - सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़
391 - सनत जयसूर्या और चामिंडा वास
20वीं बार की शतकीय साझेदारी
मैच में रोहित ने कोहली के साथ शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 109 गेंद पर 136 रन की साझेदारी की। 20वीं बार दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई है। इस साझेदारी के चलते मैच में भारत ने मजबूत पकड़ बना ली।