रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बने
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। ...और पढ़ें
-1781364439615_m.webp)
रोहित शर्मा।
HighLights
अफगान टीम ने बनाए 194 रन
गिल ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
धर्मशाला में खेला जा रहा यह मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई और इसे 25-25 ओवर का किया गया।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। 195 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 6 रन बनाते ही इतिहास रच दिया।
16000 रन पूरे हुए
रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए। उन्होंने सिक्स लगाकर इस आंकड़े को छुआ। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 16 हजार रन बनाए थे। रोहित सबसे कम पारियों में 16 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।
उन्होंने 384 पारियों का सहारा लिया। इसके साथ ही भारतीय ओपनर ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर सनथ जयसूर्या हैं। सहवाग ने 393 पारियो में 16119 रन और सचिन तेंदुलकर ने 15335 रन बनाए थे।
खबरें और भी
- 384: रोहित शर्मा*
- 390: डेविड वार्नर
- 392: ग्रीम स्मिथ
- 393: वीरेंद्र सहवाग
- 415: क्रिस गेल
- 435: डेसमंड हेन्स
- 449: सनथ जयसूर्या
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर
- 19298 - सनथ जयसूर्या
- 18867 - क्रिस गेल
- 18744 - डेविड वार्नर
- 16950 - ग्रीम स्मिथ
- 16120 - डेसमंड हेन्स
- 16119 - वीरेंद्र सहवाग
- 16000 - रोहित शर्मा
- 15335 - सचिन तेंदुलकर
रन आउट हुए रोहित
भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर
- 39 साल 044 दिन: रोहित शर्मा*
- 39 साल 036 दिन: मोहिंदर अमरनाथ
- 38 साल 329 दिन: सचिन तेंदुलकर
- 38 साल 248 दिन: राहुल द्रविड़
- 38 साल 118 दिन: सुनील गावस्कर
- 38 साल 002 दिन: एमएस धोनी
यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: Rohit Sharma ने धर्मशाला में रचा इतिहास, वनडे में कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा