Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs GT: जोफ्रा आर्चर के नाम जुड़ा IPL का सबसे 'लंबा' कलंक, इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा

    Updated: Sat, 09 May 2026 08:42 PM (IST)

    जोफ्रा आर्चर के नाम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। उनके नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जो आईपीएल के इतिहास में पहले कभी नह ...और पढ़ें

    जोफ्रा आर्चर

    जोफ्रा आर्चर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आर्चर आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपना पहला ही ओवर 11 गेंदों का डाला, जो आईपीएल का सबसे लंबा ओवर है। इससे पहले भी कई गेंदबाजों ने 11 गेंदों का पहला ओवर डाला है लेकिन कुछ ऐसा किया है, जो आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है।

    गुजरात के खिलाफ आर्चर को पहला ओवर करने का मौका मिला और वे लय में नजर नहीं आए। राजस्थान को एक हफ्ते का ब्रेक मिला था और इसके बाद जोफ्रा आर्चर अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। वे इस सीजन शानदार लय में दिखाई दिए हैं। हालांकि, गुजरात के खिलाफ उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहले ओवर में ही 18 रन खर्च कर दिए और इसी के साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    जोफ्रा आर्चर के नाम पर दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    जोफ्रा आर्चर का नाम अब उन गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा ओवर किया है। इससे पहले भी आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने के लिए सभी गेंदबाजों ने 11 गेंदें ली थीं। अब आर्चर भी उसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आर्चर आईपीएल में पहले ओवर में 11 गेंदें डालने वाले इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

    IPL के इतिहास में सबसे लंबा ओवर करने वाले गेंदबाज-

    मोहम्मद सिराज - 11 गेंद बनाम मुंबई इंडियंस, 2023 (19वां ओवर)

    तुषार देशपांडे - 11 गेंद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2023 (चौथा ओवर)

    शार्दुल ठाकुर - 11 गेंद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2025 (13वां ओवर)

    संदीप शर्मा - 11 गेंद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2025 (20वां ओवर)

    हार्दिक पांड्या - 11 गेंद बनाम गुजरात टाइटंस, 2025, (8वां ओवर)

    अर्शदीप सिंह - 11 गेंद बनाम गुजरात टाइटंस, 2026 (20वां ओवर)

    जोफ्रा आर्चर - 11 गेंद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2026, (पहला ओवर)

    जोफ्रा आर्चर का शानदार सीजन

    आर्चर ने आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 10 मैचों में खेलते हुए 15 विकेट अपने नाम किए हैं। वे राजस्थान के लिए इस सीजन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनकी बेहतरीन बॉलिंग का ही नतीजा है कि टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। उन्होंने नई गेंद और डेथ ओवरों में कमाल दिखाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK 1st Test Day-2: पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने बांग्लादेश की नाक में किया दम, मजबूत स्थिति में पाक

    यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा बने पाकिस्तान टेस्‍ट टीम के कप्‍तान! एक भूल से सोशल मीडिया पर मच गई खलबली