BAN vs PAK 1st Test Day-2: पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने बांग्लादेश की नाक में किया दम, मजबूत स्थिति में पाक
दूसरे दिन पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 413 रनों पर समेटकर शानदार वापसी की। पदार्पण कर रहे अजान अवैस के नाबाद 85 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने दिन का खेल खत ...और पढ़ें

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश ने पहले दिन 4 विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाने के बाद बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। हालांकि, दूसरे दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने वापसी की और बांग्लादेश को 413 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद दूसरे दिन पाकिस्तान ने बल्ले से भी करारा जवाब दिया है और दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान के लिए अजान अवैस ने पदार्पण पर ही कमाल की पारी खेली और पाक टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहला दिन बांग्लादेश के नाम रहा था लेकिन दूसरे दिन शान मसूद की कप्तानी वाली टीम ने वापसी की और पहले टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति बना ली है। गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए दूसरे दिन मोहम्मद अब्बास हीरो रहे, जिन्होंने 5 विकेट हासिल किए।
पाकिस्तानी गेंदबाजों की वापसी
बांग्लादेश ने पहले दिन पाकिस्तानी टीम के खिलाफ अपना दबदबा बनाया लेकिन दूसरे दिन पाकिस्तान ने वापसी की। बांग्लादेश की टीम ने पहले दिन 301 रन बना लिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम 500 के आंकड़े को भी छू सकती है क्योंकि अनुभवी मुस्फिकुर रहीम और लिटन दास बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, पाकिस्तान ने वापसी की और बांग्लादेश को 413 रनों पर समेट दिया।
पाक के लिए मोहम्मद अब्बास ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा शाहीन अफरीदी, जो पहले दिन संघर्ष कर रहे थे और पेस भी काफी कम थी, दूसरे दिन अपने प्रदर्शन में सुधार किया। उन्होंने 3 विकेट हासिल किए और बांग्लादेश को 413 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। बांग्लादेश के लिए दूसरे दिन रहीम ने फिफ्टी लगाई और 71 रनों की पारी खेली।
खबरें और भी
पाकिस्तान की शानदार बल्लेबाजी
पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही है। पाक के लिए डेब्यू करने वाले अजान अवैस ने शानदार बल्लेबाजी की। वे 133 गेंदों पर 85 रन बनाकर नाबाद हैं और कप्तान शान मसूद को उम्मीद होगी वे तीसरे दिन शतक लगाएंगे। सलामी बल्लेबाद इमाम उल हक ने भी अच्छी पारी खेली और 45 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 37 रन बनाकर नाबाद हैं।