Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs SL: विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, साहिबजादा फरहान ने शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 07:15 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 में पाकिस्‍तान के सलामी बल्‍लेबाज साहिबजादा फरहान बल्‍ले से आग उगल रहे हैं। वह टूर्नामेंट में इस समय सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल ...और पढ़ें

    साहिबजादा फरहान ने किया कमाल

    साहिबजादा फरहान ने किया कमाल

    HighLights

    1. टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान

    2. साहिबजादा फरहान का साथ देने आए फखर

    3. साहिबजादा फरहान ने आते ही लगाए बड़े शॉट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में पाकिस्‍तान के सलामी बल्‍लेबाज साहिबजादा फरहान बल्‍ले से आग उगल रहे हैं। वह टूर्नामेंट में इस समय सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मैच में साहिबजादा फरहान ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इतना ही नहीं उन्‍होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

    सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बैटर बने

    मुकाबले में 37 रन बनाते ही वह टी20 विश्‍व कप के एक संस्‍करण में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉड तोड़ दिया है। कोहली ने टी20 विश्‍व कप 2014 में 319 रन बनाए थे। आज से पहले तक खेले 5 मैच में फरहान ने 283 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी औसत 70.75 की और स्‍ट्राइक रेट 158.10 की रही थी।

    मुकाबले में फरहान ने 60 गेंदों पर 100 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 9 चौके और 5 छक्‍के जड़े।  दिलशान मदुशंका ने श्रीलंका को यह सफलता दिलाई। इसके साथ ही वह एक टी20 विश्‍व कप में 2 शतक लगाने वाले इकलौते बल्‍लेबाज बन गए हैं। 

    टी20 विश्‍व कप के एक संस्‍करण में सबसे ज्‍यादा रन

    • साहिबजादा फरहान: 383- साल 2026
    • विराट कोहली: 319 रन- साल 2014
    • तिलकरत्‍ने दिलशान: 317- साल 2009
    • बाबर आजम: 303- साल 2021
    • महेला जयवर्धने: 302- साल 2010
    • विराट कोहली: 296- साल 2023

     

    खबरें और भी

    फरहान ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह खास लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं। टी20 विश्‍व कप 2026 में यह उनका चौथा 50 से ज्‍यादा स्‍कोर है।

    टी20 विश्व कप के किसी संस्करण में सबसे ज्‍यादा 50+ रन

    • 4 बार- मैथ्‍यू हेडन (2007)
    • 4 बार- विराट कोहली (2014)
    • 4 बार- बाबर आजम (2021)
    • 4 बार- विराट कोहली (2022)
    • 4 बार- साहिबजादा फरहान (2026)*
     
     
     

    टूर्नामेंट में फरहान का प्रदर्शन

    टी20 विश्‍व कप 2026 में साहिबजादा फरहान ने कमाल का प्रदर्शन किया है। हालांकि, भारत के खिलाफ उनका खाता नहीं खुला था। अन्‍य मुकाबलों में उन्‍होंन बेहतरीन बल्‍लेबाजी की है। नीदरलैंड के खिलाफ फरहान ने 31 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्‍होंने अमेरिका के खिलाफ 41 गेंदों पर 73 रन कूट दिए थे। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 6 चौके और 5 छक्‍के लगाए थे।

    नामीबिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में उन्‍होंने शतक जड़ दिया था। फरहान ने 58 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे। पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मैच बारिश में धुल गया था। इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में पाकिस्‍तान के इस सलामी बल्‍लेबाज ने अर्धशतक (63) लगाया था।

    टी20 विश्व कप में सर्वोच्च साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

    • 176 - साहिबजादा फरहान और फखर जमान (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले, 2026*
    • 175* - टिम सीफर्ट और फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम यूएई, चेन्नई, 2026
    • 170* - जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) बनाम भारत, एडिलेड, 2022
    • 168 - क्विंटन डी कॉक और रिले रॉसौ (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बांग्लादेश, सिडनी, 2022
    • 166 - महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, बारबाडोस, 2010
    • 154 - इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024

    यह भी पढ़ें- PAK vs SL Live Score Update: पाकिस्‍तान की शानदार शुरुआत, फरहान-फखर ने मिलकर लगाई फिफ्टी

    यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है T20 World Cup 2026 का फाइनल? आसानी से समझें पूरा समीकरण