Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sanju Samson ने 2 डक के बाद फिर ढाया कहर, साल के आखिरी टी20I में जड़ दिया तूफानी शतक

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 10:10 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 में संजू सैमसन ने भूचाल ला दिया। लगातार 2 डक के बाद संजू सैमसन ने शानदार वापसी की। उन्‍होंने 51 गेंदों पर अपना शतक पू ...और पढ़ें

    संजू सैमसन ने लगाया शतक। इमेज- बीसीसीआई
    संजू सैमसन ने लगाया शतक। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. संजू सैमसन ने सीरीज में लगाया दूसरा शतक
    2. संजू 56 गेंदों पर 109 रन बनाकर नाबाद रहे
    3. इस साल टी20 इंटरनेशनल में संजू ने लगाए 3 शतक

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 में संजू सैमसन ने तूफानी शतक लगाया। लगातार 2 डक के बाद संजू ने जोरदार वापसी की। उन्‍होंने 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

    इससे पहले सीरीज के दूसरे और तीसरे टी20 में वह बुरी तरह फेल रहे थे। ऐसे में संजू की काफी आलोचना भी हो रही थी। हालांकि, संजू ने अब आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। सीरीज के पहले टी20 में भी संजू सैमसन ने शतक लगाया था।

    डरबन में लगाया था शतक

    सीरीज का पहला टी20 डरबन में खेला गया था। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 10 छक्‍के लगाए थे। भारत ने यह मैच 61 रन से जीता था। इसके बाद अगले 2 मुकाबलों में उनका बल्‍ला खामोश रहा। ऐसे में भारतीय टीम दूसरा मैच हार गई थी। हालांकि, तिलक वर्मा के शतक के चलते भारतीय टीम ने तीसरा टी20 जीता था। 

    संजू ने बनाए कई रिकॉर्ड

    • आखिरी टी20 में शतक के साथ ही संजू सैमसन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
    • संजू सैमसन एक कैलेंडर ईयर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्‍होंने इस साल 3 शतक लगाए हैं।
    • इस सीरीज से पहले बांग्‍लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 में भी उन्‍होंने सेंचुरी जड़ी थी।
    • संजू टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा 50 प्‍लस स्‍कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बन गए हैं।
    • उन्‍होंने अब तक 4 बार यह कारनामा किया है।
    • इससे पहले केएल राहुल-ईशान किशन 3-3 बार 50+ स्‍कोर बना चुके हैं।

    तिलक के साथ मिलकर की रिकॉर्ड साझेदारी

    संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 283 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। यह भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक रनों की पार्टनरशिप है। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक रनों की साझेदारी है।

    ये भी पढ़ें: IND vs SA 4th T20I Live: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 284 रन का लक्ष्‍य, संजू-तिलक ने लगाया शतक

    संजू ने 194.64 की स्‍ट्राइक रेट से 56 गेंदों पर नाबाद 109 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 9 छक्‍के ठोके। तिलक ने भी संजू का भरपूर साथ दिया। तिलक ने 47 गेंदों पर नाबाद 120 रन ठोक दिए। भारत ने 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 283 रन बनाए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: SA vs IND: लगातार दूसरा शतक जड़कर Tilak Varma ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज