Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SA vs IND: लगातार दूसरा शतक जड़कर Tilak Varma ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 10:33 PM (IST)

    तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के चौथे टी20I में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरा टी20I शतक जड़ा। तिलक ने 41 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्हों ...और पढ़ें

    तिलक वर्मा ने जड़ा लगातार दूसरा शतक। फोटो- सोशल मीडिया
    तिलक वर्मा ने जड़ा लगातार दूसरा शतक। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. तिलक वर्मा ने टी20I में जड़ा लगातार दूसरा शतक
    2. संजू सैमसन के साथ की नाबाद 210 रन की साझेदारी
    3. तिलक वर्मा ने बनाए नाबाद 120 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ा। 41 गेंद पर तिलक ने अपना दूसरा टी20I शतक जड़ा। इस शतक की बदौलत तिलक वर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक सीरीज में दो शतक जड़ने वाले तीसरे और दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

    अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। संजू सैमसन के साथ तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 86 गेंद पर नाबाद 210 रन की साझेदारी की। तिलक वर्मा ने 47 गेंद पर 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन की पारी खेली।

    टी20I में लगातार पारियों में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

    1. गुस्ताव मैककॉन
    2. राइली रूसो
    3. फिल साल्ट
    4. संजू सैमसन
    5. तिलक वर्मा

    मेंस टी20I की एक सीरीज में 2 शतक लगाने वाले बल्लेबाज

    1. फिल साल्ट - 2023 में वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड
    2. संजू सैमसन - 2024 में दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत
    3. तिलक वर्मा- 2024 में दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत

    T20I में भारत के लिए सबसे तेज शतक (गेंदें)

    • 35 - रोहित बनाम श्रीलंका, 2017
    • 40 - सैमसन बनाम बांग्लादेश, 2024
    • 41 - तिलक बनाम साउथ अफ्रीका, 2024*
    • 45 - सूर्यकुमार बनाम श्रीलंका, 2023
    • 46 - राहुल बनाम वेस्टइंडीज, 2016
    • 46 - अभिषेक बनाम जिम्बाब्वे, 2024
    • 47 - सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, 2024

    तिलक वर्मा टी20I में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक लगाकर इस सूची में शीर्ष पर हैं। तिलक टी20I द्विपक्षीय सीरीज में 2 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

    खबरें और भी

    संजू ने भी किया कमाल

    तिलक के शतक से कुछ क्षण पहले, संजू सैमसन 4 मैचों की सीरीज में दो शतक लगाकर ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए। सैमसन और तिलक की विस्फोटक जोड़ी ने अपने-अपने शतकों के दौरान रिकॉर्ड तोड़ते हुए तबाही मचा दी। दोनों ने मिलकर 86 गेंद पर नाबाद 210 रन की साझेदारी की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 283 रन बनाए। 

    यह भी पढ़ें- Sanju Samson ने 2 डक के बाद फिर ढाया कहर, साल के आखिरी टी20I में जड़ दिया तूफानी शतक

    यह भी पढे़ं- IND vs SA: Tilak Varma ने बल्ले से ला दिया भूचाल, सेंचुरियन में तूफानी शतक ठोककर कई रिकॉर्ड्स किए धराशायी