WI vs NZ: शाई होप ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, गेल-कोहली की कर ली बराबरी; निशाने पर सचिन का कीर्तिमान
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में महज 66 गेंद पर शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की जड़ लगा दी। शाई होप का यह न्यूजीलैंड म ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड के खिलाफ शाई होप ने जड़ा शतक। फाइल फोटो
HighLights
शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा शतक
ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
विराट कोहली और क्रिस गेल के कीर्तिमान की बराबरी की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में महज 66 गेंद पर शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की जड़ लगा दी। शाई होप का यह न्यूजीलैंड में उनका पहला शतक था और वनडे करियर का 19वीं सेंचुरी रही। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा देशों में वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी कर ली। साथ ही एक अन्य रिकॉर्ड के मामले में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है।
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नेपियर अपनी आक्रामक शतकीय पारी के दौरान ने महज 142 पारियों में 6000 रन भी पूरे किए। इस तरह वह वेस्टइंडीज के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने अपने वनडे करियर की 141 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। होप ने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है।
वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले खिलाड़ी-
| खिलाड़ी | पारी |
| विव रिचर्ड्स | 141 |
| शाई होप | 142 |
| ब्रायन लारा | 155 |
| डेसमंड हेन्स | 162 |
| क्रिस गेल | 166 |
होप ने वेस्टइंडीज के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में लारा की बराबरी भी कर ली। दोनों खिलाड़ियों के नाम 19 शतक हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं, क्रिस गेल 25 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं। लारा ने 285 वनडे पारियों में 19 शतक बनाए हैं, जबकि होप ने लगभग आधी पारियों (142 पारियों) में यह कारनामा किया है।
गेल और कोहली की बराबरी की
इसके अलावा शाई होप ने एक अन्य बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह संयुक्त रूप से तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 10 या उससे अधिक देशों के खिलाफ शतक जड़ा है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या मौजूद हैं।
सर्वाधिक देशों के खिलाफ शतक बनाने वाले खिलाड़ी-
| खिलाड़ी | देश |
| सचिन तेंदुलकर | 12 |
| सनथ जयसूर्या | 12 |
| शाई होप | 10 |
| विराट कोहली | 10 |
| क्रिस गेल | 10 |
यह भी पढ़ें- NZ vs WI T20I: 18 गेंद और 48 रन... वेस्टइंडीज के खिलाफ मिचेल सेंटनर का आया तूफान, फिर भी मैच हारा मेजबान