SRH vs CSK: चेन्नई के गेंदबाजों की कुटाई कर अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अर्धशतक लगाकर पहना नंबर-1 का ताज
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। उन्होंने 15 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया ...और पढ़ें

अभिषेक शर्मा
HighLights
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी
अभिषेक ने चेन्नई के खिलाफ लगाया अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। अभिषेक ने चेन्नई के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसी के साथ उन्होंने हैदराबाद के लिए खास कारनामा कर लिया, जो अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका था।
अभिषेक ने मैदान पर आते ही तबाही मचानी शुरू कर दी। उनके आक्रामक बल्लेबाजी का चेन्नई के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था और उन्होंने देखते ही देखते 15 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी। उनका इस सीजन का ये दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 74 रनों की पारी खेली थी, जहां टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब सीएसके के खिलाफ अर्धशतक लगाकर उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया है।
अभिषेक शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ 15 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 22 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वे हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 गेंदों पर ये कारनामा किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शर्मा के नाम पर ही दर्ज था, जिन्होंने 2024 में 16 गेंदों पर ये कारनामा किया था। अब अपने ही रिकॉर्ड को उन्होंने ध्वस्त किया है।
इसी के साथ वे आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 13 गेंदों पर ये कारनामा किया था।
खबरें और भी
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक-
- अभिषेक शर्मा - 15 गेंद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2026
- अभिषेक शर्मा - 16 गेंद बनाम मुंबई इंडियंस, 2024
- ट्रेविस हेड - 16 गेंद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024
- ट्रेविस हेड - 16 गेंद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2024
अभिषेक का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
अभिषेक का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 2 अर्धशतक लगाए हैं और उम्मीद के मुताबिक उनका प्रदर्शन नहीं रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाज इस दौरान 2 बार जीरो पर आउट हुए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74 रन रहा है, जो उन्होंने पंजाब के खिलाफ बनाया था।