Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs DC: डेविड मिलर की आंधी में उड़ी बेंगलुरु, दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में मिली जीत

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 07:40 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है। मैच में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे। डीसी ने म ...और पढ़ें

    डेविड मिलर-ट्रिस्टन स्टब्स

    डेविड मिलर-ट्रिस्टन स्टब्स

    HighLights

    1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मैच

    2. बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए थे 175 रन

    3. दिल्ली ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डेविड मिलर के आखिरी ओवर में लगाए गए दो छक्कों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घर में घुसकर हरा दिया है। बेंगलुरु ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को दिल्ली ने 19.5 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

    बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट ने सबसे अधिक 63 रनों की पारी खेली और इसी वजह से बेंगलुरु 175 के स्कोर तक पहुंच सकी। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबल काफी रोमांचक रहा और दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। मिलर ने दो छक्के लगाए और टीम को जीत दिलाई।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्लॉप बल्लेबाजी

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी आरसीबी की बल्लेबाजी मैच में पिछले प्रदर्शन को बल्ले से नहीं दोहरा पाए। बेंगलुरु के लिए सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने अर्धशतक लगाया। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। विराट कोहली भी मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और वे 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। बेंगलुरु के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर टिम डेविड रहे, जिन्होंने 26 रन बनाए।

    बेंगलुरु ने मुकाबले में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। दिल्ली के गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के खिलाफ आरसीबी के बल्लेबाज खुलकर शॉट्स नहीं खेल सके। लुंगी एनगिडी, कुलदीप और अक्षर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। दिल्ली ने आखिरी के ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की और रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम को 175 रनों पर रोक दिया।

    खबरें और भी

    भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली को दिए तीन झटके

    बेंगलुरु के द्वारा दिए गए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की अच्छी शुरूआत नहीं रही। दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने स्विंग से दिल्ली के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। उन्होंने पथुम निसंका को 1 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए करुण नायर को 5 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। तो वहीं समीर रिजवी को भी पवेलियन भेजा। इसी के साथ एक समय पर डीसी का स्कोर 19/3 हो गया।

    केएल राहुल का अर्धशतक

    दिल्ली ने शुरूआत में भले ही 3 विकेट गंवा दिए लेकिन ऐसे मुश्किल समय में केएल राहुल टीम के लिए संकटमोचक बनकर आए। उन्होंने पारी को संभालने के साथ ही रनरेट पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। राहुल ने पहले 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर 34 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। 

    ट्रिस्टन स्टब्स ने लगाया अर्धशतक

    बेंगलुरु के लिए जोश हेजलवुड ने 17वें ओवर में कमाल की गेंदबाजी और टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की। उन्होंने मात्र 4 रन खर्चे। इसके अगले ओवर में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी करने के लिए आए, जिन्होंने नई गेंद के साथ बेहतरीन गेंदबाजी की थी। हालांकि, भुवि के ओवर में स्टब्स ने एक छक्का लगाया और 12 रन बटोरे। उन्होंने 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद आखिरी दो ओवरों में दिल्ली को जीत के लिए 25 रनों की दरकार थी। 19वें ओवर में रासिख डार सलाम गेंदबाजी करने के लिए आए और 10 रन दिए। उनके ओवर में पहली गेंद पर एक चौका लगा और उसके बाद कोई बाउंड्री नहीं खाई।

    डेविड मिलर के दो छक्कों ने दिलाई जीत

    दिल्ली को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने गेंद रोमारियो शेफर्ड को थमाई और उन्होंने पहली दो बेहतरीन गेंदें डाली। इसी के साथ पहली दो गेंद पर 2 रन बने। हालांकि, तीसरी गेंद उन्होंने फुलटॉस डाली और डेविड मिलर ने उस पर छक्का लगा दिया। इसकी अगली गेंद पर भी मिलर ने छक्का लगाया और स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद 5वीं गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने दिल्ली की जीत सुनिश्चित की और डीसी ने मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

    यह भी पढ़ें- आशीष नेहरा की कोचिंग स्टाइल के मुरीद हुए हरभजन सिंह, जमकर की तारीफ

    यह भी पढ़ें- IPL से आखिर क्यों बेहतर है PSL? इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने गिना दिया फर्क