CPL 2026: 38 साल के सुनील नरेन का टी20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, केवल राशिद खान हासिल कर सके ये मुकाम
सुनील नरेन ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ एक विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ...और पढ़ें

सुनील नरेन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सुनील नरेन ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL 2026) में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स (TKR) का प्रतिनिधित्व करते हुए सेंट लूसिया किंग्स (sLK) के खिलाफ एक विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। नरेन ने अपने टी20 करियर के 650 विकेट पूरे किए।
38 साल के नरेन टी20 क्रिकेट में 650 या ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले यह कारनामा केवल राशिद खान कर सके हैं, जिनके 547 मैचों में 736 विकेट हैं। नरेन ने अपने 611वें टी20 मैच में 650 विकेट का आंकड़ा पार किया।
कौन बना 650वां शिकार
सुनील नरेन ने सेंट लूसिया किंग के जॉन कैंबल को अपना 650वां शिकार बनाया। नरेन ने पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैंबल को एलबीडब्ल्यू आउट करके यह उपलब्धि अपने खाते में जोड़ी। कैरेबियाई गेंदबाज ने इस मुकाबले में 4 ओवर के अपने स्पेल में 27 रन देकर एक विकेट लिया।
6️⃣5️⃣0️⃣ and counting!
— CPL T20 (@CPL) August 27, 2026
Sunil Narine adds to his LEGENDARY Career with his 650th T20 wicket! 🇹🇹 x 🇱🇨#CPL26 #TKRvSLK #BiggestPartyInSport #CricketPlayedLouder #Carib pic.twitter.com/P8i0LkYu99
टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
- 736 - राशिद खान
- 650 - सुनील नरेन
- 631 - ड्वेन ब्रावो
- 582 - इमरान ताहिर
- 535 - आंद्रे रसेल
जीत नहीं सकी नरेन की टीम
सुनील नरेन के लिए यह मैच बेशक रिकॉर्ड के लिहाज से कीमती रहा, लेकिन उनकी टीम इस मुकाबले को जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। बता दें कि सीपीएल 2026 के 17वें मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।
पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स की पारी के हीरो ओपनर टिम सीफर्ट रहे, जिन्होंने केवल 61 गेंदों में 8 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 105 रन बनाए। सीफर्ट ने सीपीएल 2026 का पहला शतक जमाया। जवाब में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बना सकी। किंग्स ने 36 रन से मैच जीता।
