नाइट राइडर्स परिवार में हुई पुराने 'मैच विनर' की वापसी, रयान टेन डोशेट को मिली ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी
नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने रयान टेन डोशेट को अपना 'हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी' नियुक्त करने की घोषणा की है। ...और पढ़ें

रयान टेन डोशेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे के बाद रयान टेन डोशेट ने भारत क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच का पद छोड़ दिया था। अब नाइट राइडर्स परिवार में उनकी वापसी हो गई है। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने रयान टेन डोशेट को अपना 'हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी' नियुक्त करने की घोषणा की है। अपनी इस नई भूमिका में रयान दुनिया भर में मौजूद नाइट राइडर्स की सभी टीमों के लिए क्रिकेट से जुड़ी रणनीति बनाने, टैलेंट खोजने और खिलाड़ियों के विकास की देखरेख करेंगे।
सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
अपनी नई भूमिका में, रयान नाइट राइडर्स नेटवर्क के लिए खिलाड़ियों की खोज (स्काउटिंग), उन्हें टीम में शामिल करने, टीम बनाने की योजना और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन से जुड़ी रणनीतियों का नेतृत्व करेंगे। वे कोचिंग टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि नाइट राइडर्स की सभी टीमों में क्रिकेट खेलने का एक जैसा तरीका और सोच विकसित की जा सके। साथ ही वे CPL में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स, ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और MLC में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए असिस्टेंट कोच की भूमिका भी निभाएंगे।
भूमिका के लिए बिल्कुल सही
नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर ने कहा, "हमें टेंडो का नाइट राइडर्स परिवार में वापस स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमारी सोच की गहरी समझ और फ्रेंचाइजी व इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके अनुभव के कारण वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही हैं। वह नाइट राइडर्स इकोसिस्टम के विकास के अगले चरण को आकार देने में मदद करेंगे।"
अपनी नियुक्ति पर रयान टेन डोशेट ने कहा, "मैं इस भूमिका में नाइट राइडर्स के साथ वापस आने को लेकर उत्साहित हूं। यह हमारे स्काउटिंग/खिलाड़ी विकास सिस्टम को मजबूत करने और क्रिकेट के लिए एक लंबी अवधि की रणनीति बनाने के लिए हमारी ग्लोबल फ्रेंचाइजी की कोचिंग और एनालिटिक्स टीमों के साथ काम करने का एक शानदार मौका है।"
खबरें और भी
खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ सफर
नाइट राइडर्स परिवार के साथ रयान का सफर 2011 में KKR के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ और वह IPL 2012 और 2014 में खिताब जीतने वाली टीमों के अहम सदस्य थे। बाद में 2022 में और 2024 में टीम के तीसरे IPL चैंपियनशिप खिताब के दौरान वह कोचिंग टीम का एक अहम हिस्सा बने।
डोशेट को लेकर खबरें आईं थी कि वह अपने रोल से खुश नहीं हैं। पहले वह आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फील्डिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन 2024 में गौतम गंभीर के भारतीय टीम के हेड कोच बनने के बाद वह टीम इंडिया के साथ जुड़ गए थे।