Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tilak Varma वर्मा ने सेंचुरियन में ठोकी सेंचुरी, कई रिकॉर्ड को एक साथ किया तबाह

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 10:28 PM (IST)

    Tilak Varma century साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी20 में तिलक वर्मा को बल्‍लेबाजी में प्रमोट किया गया। वह सूर्यकुमार यादव की जगह 3 नंबर पर ...और पढ़ें

    तिलक वर्मा ने लगाया नाबाद शतक। इमेज- बीसीसीआई
    तिलक वर्मा ने लगाया नाबाद शतक। इमेज- बीसीसीआई

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में तिलक वर्मा को प्रमोट किया गया। वह कप्‍तान सूर्यकुमार यादव की जगह 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए। संजू सैमसन का विकेट जल्‍दी गिरने के कारण क्रीज पर आए तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़े। तिलक ने 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्‍होंने कई रिकॉर्ड पर एक साथ कब्‍जा जमाया।

    टी20 इंटरनेशनल में लगाया शतक

    तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने 191.07 की स्‍ट्राइक रेट से 56 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 8 चौके और 7 शानदार छक्‍के लगाए। साउथ अफ्रीका का कोई भी गेंदबाज उन्‍हें आउट नहीं कर पाया और वह नाबाद पवेलियन लौटे।

    T20I में शतक लगाने वाले भारतीय

    • 5 शतक - रोहित शर्मा
    • 4 शतक - सूर्यकुमार यादव
    • 2 शतक - केएल राहुल
    • 2 शतक - संजू सैमसन
    • 1 शतक - सुरेश रैना
    • 1 शतक - दीपक हुडा
    • 1 शतक - विराट कोहली
    • 1 शतक - शुभमन गिल
    • 1 शतक - यशस्वी जयसवाल
    • 1 शतक - ऋतुराज गायकवाड़
    • 1 शतक - अभिषेक शर्मा
    • 1 शतक - तिलक वर्मा

    T20I में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय

    • 21 साल 279 दिन - यशस्वी जायसवाल
    • 22 साल 5 दिन - तिलक वर्मा
    • 23 साल 146 दिन - शुभमन गिल
    • 23 साल 156 दिन - सुरेश रैना
    • 23 साल 307 दिन - अभिषेक शर्मा
    • 24 साल 131 दिन - केएल राहुल

    सीरीज में तिलक का प्रदर्शन 

    सीरीज में तिलक वर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो यह अब तक औसत रहा था। डरबन में खेले गए पहले टी20 में तिलक ने 18 गेंदों पर 33 रन की आतिशी पारी खेली थी। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 2 छक्‍के लगाए थे। भारत ने यह मुकाबला 61 रन से जीता था।

    ये भी पढ़ें: Ramandeep Singh: पंजाबी मुंडे का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया ने दिया डेब्‍यू का मौका; IPL में केकेआर के लिए गाड़ चुका है झंडे

    सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा में खेले गए दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने 1 चौके और 1 छक्‍के की मदद से 20 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। तीसरे मुकाबले में उन्‍होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया। तिलक की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IND vs SA: Sanju Samson लगातार दूसरे मैच में 'डक' पर हुए आउट, T20I करियर में लगा काला धब्‍बा; ऋषभ पंत को मिली राहत