Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    U19 World Cup 2026 में थॉमस रेव ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में शतक लगाकर ऐसा करने वाले बने पहले इंग्लिश खिलाड़ी

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 10:40 PM (IST)

    अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने कमाल की बल ...और पढ़ें

    थॉमस रेव का शतक

    थॉमस रेव का शतक

    HighLights

    1. अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेला गया

    2. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया

    3. थॉमस रेव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराया और वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लिश टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर वर्ल्ड कप में जगह बनाई है और इस जीत के सूत्रधार इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव रहे।

    थॉमस ने सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस शतक के साथ ही उन्होंने एक बड़ी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि थॉमस ने ऐसे समय में शतक लगाया, जब इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 3 रनों पर ही पहला विकेट गंवा दिया था।

    इंग्लैंड की खराब शुरुआत

    सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनकी शुरुआत बेहद खराब रही और 3 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद जोसेफ मूर्स और बेन मयेस ने दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। हालांकि, जोसेफ मूर्स 25 रन बनाकर आउट हो गए और फिर कप्तान थॉमस रेव बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरे। इसके बाद बेन मयेस 24 रन बनाकर आउट हुए और टीम का स्कोर 60/3 हो गया। ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में भी रेव ने शतकीय पारी खेली।

    इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी

    थॉमस ने इस मुकाबले में 107 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और एक छक्का निकला। इसी शतक के साथ थॉमस ने इतिहास रच दिया। वे अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वे ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के रवनीत रिकी, भारत के चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और यश ढुल का नाम शामिल है। तो वहीं महमुदुल हसन जॉय भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

    खबरें और भी

    इसके अलावा थॉमस अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक बनाने वाले मात्र दूसरे विकेटकीपर-कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले नामीबिया के लोहैंड्रे लूवरेन्स ने ऐसा कारनामा किया था और अब रेव ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

    यह भी पढ़ें- एक-दो नहीं क्रिकेट के नियमों में हुए 73 बदलाव, टेस्ट मैचों को लेकर हुआ बड़ा फैसला; इस साल अक्टूबर से लागू होंगे नए रूल

    यह भी पढ़ें- IPL में अनसोल्‍ड रहा ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज PSL में डेब्‍यू को तैयार; नई टीम से किया करार