Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL में अनसोल्‍ड रहा ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज PSL में डेब्‍यू को तैयार; नई टीम से किया करार

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 09:56 PM (IST)

    ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ आगामी पाकिस्‍तान सुपर लीग में डेब्‍यू के लिए तैयार हैं। पीएसएल में पहली बार हिस्‍सा लेने वाले स्मिथ ने नई ट ...और पढ़ें

    स्‍टीव स्मिथ

    स्‍टीव स्मिथ

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने पाकिस्‍तान सुपर लीग की नई टीम सियालकोट स्टालियंस से 2026 सीजन के लिए करार किया है। इस तरह स्‍टीव स्मिथ पाकिस्‍तान सुपर लीग में डेब्‍यू को तैयार हैं।

    सियालकोट फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को स्मिथ से करार की पुष्टि की। उन्‍होंने सीधे स्मिथ से करार किया, जिसमें लीग के नियम के अंतर्गत उन विदेशी खिलाड़‍ियों को जुड़ने की अनुमति है, जिन्‍होंने पिछले सीजन में हिस्‍सा नहीं लिया था।

    सियालकोट स्टालियंस को हाल ही में पाकिस्‍तान सुपर लीग की दो नई टीमों में से एक बनाकर पेश किया। फ्रेंचाइजी को डेब्‍यू सीजन में स्मिथ की सेवाएं मिलेंगी, जो टीम में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अपने अनुभव और लीडरशिप के कारण स्मिथ को कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी भी सौंपी जा सकती है।

    आईपीएल में नहीं मिला खरीदार तो...

    याद दिला दें कि स्‍टीव स्मिथ को पिछले साल दिसंबर में आईपीएल की मिनी नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। उन्‍होंने अपना आखिरी प्रतिस्‍पर्धी मेच बिग बैश लीग में सिडनी सिक्‍सर्स के लिए खेला, जहां बीच सीजन में जुड़ने के बावजूद उन्‍होंने अपनी छाप छोड़ी।

    स्मिथ ने केवल छह मैचों में 59.80 की औसत से 299 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। स्मिथ ने इस टीम में बाबर आजम के साथ खेला। स्मिथ अपनी टीम के शीर्ष रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सिडनी सिक्‍सर्स को फाइनल में पर्थ स्‍कॉर्चर्स के हाथों शिकस्‍त सहनी पड़ी।

    स्मिथ का टी20 करियर

    वैसे, आईपीएल 2025 नीलामी में भी स्‍टीव स्मिथ को कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन इसके बावजूद फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका कद काफी ऊंचा है। स्मिथ ने अब तक 272 टी20 मैचों में 32.68 की औसत और 131.38 के स्‍ट्राइक रेट से 6242 रन बनाए। इसमें पांच शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं।

    खबरें और भी

    मालूम हो कि सियालकोट स्टालियंस ने ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान टिम पेन को अपना हेड कोच नियुक्‍त किया। पेन के पास एडिलेड स्‍ट्राइकर्स और ऑस्‍ट्रेलिया ए टीमों में कोचिंग का अनुभव है। 2026 पीएसएल की शुरुआत 26 मार्च से होगी।

    यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बाहर हुए पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ को भी नहीं मिली जगह; ऑस्ट्रेलिया ने लिए किया 15 खिलाड़ियों का एलान

    यह भी पढ़ें- BBL में हुई बाबर आजम की तौहीन! स्‍टीव स्मिथ ने 1 रन लेने से किया मना; फिर जड़ दिए 1-2 नहीं इतने सिक्‍स

    यह भी पढ़ें- बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच सब कुछ नहीं है ठीक! ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बयान से उठा राज से पर्दा, कहा- 'वो अच्छी बैटिंग...' 

    यह भी पढ़ें- BBL: Babar Azam ने कराई इंटरनेशनल बेइज्‍जती! फील्डिंग में फिर कटाई नाक, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू