बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच सब कुछ नहीं है ठीक! ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के बयान से उठा राज से पर्दा, कहा- 'वो अच्छी बैटिंग...'
बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ द्वारा बाबर आजम को रन लेने से मना करना चर्चा का विषय बना हुआ था। इसके बाद सवाल उठे थे कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। ...और पढ़ें

बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच सब कुछ नहीं है ठीक
HighLights
स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम को रन लेने से कर दिया था मना
बाबर और स्मिथ के बीच मनमुटाव की उठी थी खबर
स्टीव स्मिथ ने मामले पर दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्टीव स्मिथ बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। इसका कारण उनका बिग बैश लीग (बीबीएल) पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को सिंगल लेने से मना करना है। इस बात को लेकर बाबर की सोशल मीडिया पर काफी फजीहत हुई। उनको इसे लेकर गुस्सा करते हुए भी देखा गया। बात यहां तक उठी की स्मिथ और बाबर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब इसे लेकर स्टीव स्मिथ ने चुप्पी तोड़ी है।
दोनों बीबीए में सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलते है। सिडनी थंडर के खिलाफ खेले गए मैच में रनों की पीछा करते हुए स्मिथ ने बाबर से सिंगल लेने से मना कर दिया था। स्मिथ ने इस मैच में शतक जमाया था और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। लेकिन ये मैच बाबर और स्मिथ के बीच रन न लेने के चलते ज्यादा चर्चा में रहा था।
बाबर और स्मिथ ने सब कुछ नहीं है ठीक!
स्मिथ से ब्रिस्बेन हीट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ब्रॉडकास्टर ईशा गुहा ने बाबर और उनके बारे में सवाल किया। गुहा ने पूछा, "क्या आपकी और बाबर की दोस्ती हो गई।" इस पर स्मिथ ने कहा, "हम अच्छे दोस्त हैं। हम मैच से पहले बातें कर रहे थे। पिछले मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। हमारी अच्छी साझेदारी हुई। हम गोल्फ की बातें भी कर रहे थे। ये अच्छी विकेट है। वह मैच के लिए तैयार हैं। मुझे उम्मीद है कि हमें अच्छी शुरुआत मिलेगी।"
ये था पूरा मामला
ये मामला सिडनी सिक्सर्स की पारी के 11वें ओवर का था। मूरे पार्क गेंदबाजी कर रहे थे और बाबर ने उनके ओवर की आखिरी गेंद को लॉग ऑन की तरफ खेला था। बाबर रन लेना चाहते थे, लेकिन स्मिथ ने मना कर दिया। इसे लेकर बाबर काफी नाराज दिखे थे। अगले ओवर में स्मिथ ने छक्कों की बारिश कर दी थी।
खबरें और भी
"Have you and Babar made up?"
— KFC Big Bash League (@BBL) January 18, 2026
Steve Smith's response 👇 ⛳ #BBL15 pic.twitter.com/I4Gb8Y8ISM