IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में गरजा विराट कोहली का बल्ला, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
सीरीज की बात करें तो वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली शतक से चूक गए थे। उन्होंने 91 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 93 रन बनाए थे ...और पढ़ें
-1768750440671_m.webp)
विराट कोहली ने लगाया शतक।
HighLights
विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी
कोहली ने 91 गेंदों पर लगाया शतक
यह उनके वनडे करियर की 54वीं सेंचुरी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में विराट कोहली बाबा महाकाल के दर्शन के बाद उतरे और उन्होंने साल का पहला शतक लगाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे कोहली ने 91 गेंदों पर इस आंकड़े को छुआ। यह विराट के वनडे करियर का 54वां और इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक है। इतना ही नहीं भारत में यह विराट का 41वां सैकड़ा है। इसके साथ ही विराट ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है।
विराट कोहली अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सहवाग और पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने कीवी टीम के विरुद्ध वनडे में 6-6 शतक लगाए थे। वहीं किंग कोहली के कीवी टीम के खिलाफ वनडे में अब 7 शतक हो गए हैं।
CENTURY!
— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
A sensational 54th ODI 💯 from @imVkohli 🫡🫡
He is keeping India's hopes alive in this chase.#TeamIndia #INDvNZ #3rdODI @IDFCfirstbank pic.twitter.com/LJkhKSpsVR
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक
- विराट कोहली- 36 पारी, 7 शतक
- रिकी पोंटिंग- 50 पारी, 6 शतक
- वीरेंद्र सहवाग- 23 पारी, 6 शतक
- सचिन तेंदुलकर- 41 पारी, 5 शतक
- सनथ जयसूर्या- 45 पारी, 5 शतक
कोहली का बल्ला नए साल में आग उगल रहा है। सीरीज की बात करें तो वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली शतक से चूक गए थे। उन्होंने 91 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 93 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे वनडे में विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे और उन्होंने 23 रन बनाए थे।
एक और रिकॉर्ड बनाया
विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह वनडे में 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। कोहली ने 2009 से अब तक वनडे में 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 247 मैच की 244 पारियों में 12676 रन बनाए हैं। वहीं पोटिंग ने इसी नंबर पर खेलते हुए 335 मैच की 330 पारियों में 12662 रन बनाए थे।
खबरें और भी
मुकाबले की बात करें तो विराट कोहली ने 108 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर कर रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह अब तक 35 मैदानों पर शतक लगा चुके हैं। इतना ही नहीं कीवी टीम के खिलाफ सभी प्रारूपों में यह उनका 10वां शतक है।
अधिकांश मैदानों पर शतक (वनडे)
- 35 - विराट कोहली*
- 34 - सचिन तेंदुलकर
- 26 - रोहित शर्मा
- 21 - रिकी पोंटिंग
- 21 - हाशिम अमला
- 21 - एबी डी विलियर्स
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक (सभी फॉर्मेट)
- 10 - विराट कोहली (73 पारियां)*
- 9 - जैक कैलिस (76 पारियां)
- 9 - जो रूट (71 पारियां)
- 9 - सचिन तेंदुलकर (80 पारियां)
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली ने इंदौर में ठोका 85वां शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाया कोहराम