Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ: विराट कोहली ने इंदौर में ठोका 85वां शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ मचाया कोहराम

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 08:56 PM (IST)

    विराट कोहली जो काम वडोदरा में नहीं कर पाए थे वो काम उन्होंने इंदौर के होलकर स्टेडियम में कर दिया है। वडोदार में कोहली 93 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन ...और पढ़ें

    विराट कोहली ने इंदौर में जमाया शतक

    विराट कोहली ने इंदौर में जमाया शतक

    HighLights

    1. IND vs NZ: विराट कोहली ने जमाया शतक

    2. IND vs NZ: विराट कोहली के वनडे करियर का 54वां शतक

    3. IND vs NZ: इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली ने पूरे किए 85 शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक मैच में शानदार शतक जमाया है। ये उनके वनडे करियर का 54वां शतक है। कोहली के बल्ले ये पारी तब आई है जब टीम सबसे ज्यादा संकट में थी। वहीं ये उनके इंटरनेशनल करियर का 85वां शतक भी है।

    कोहली का ये इस सीरीज का पहला शतक है। इससे पहले वडोदार में वह शतक पूरा करने वाले थे लेकिन 93 रन बनाकर आउट हो गए थे। राजकोट में उनका बल्ला शांत रहा था। कोहली ने एक बार फिर बताया है कि वह दूसरी पारी के बादशाह हैं और दबाव में झुकते नहीं बल्कि निखरते हैं। 

    संकट में खेली शानदार पारी

    भारत को इस मैच में जीत के लिए 338 रन बनाने हैं, लेकिन टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। रोहित शर्मा चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल 23 रन बनाकर काइल जेमिसन का शिकार हो गए। श्रेयस अय्यर सिर्फ तीन रन ही बना सके। पिछले मैच के शतकवीर केएल राहुल इस मैच में चले नहीं और एक रन ही बना सके। भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 71 रन था। यहां से कोहली ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर एक शानदार साझेदार की। दोनों ने मिलकर 88 रन जोड़े। नीतीश अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए, लेकिन कोहली टिके रहे।

    जडेजा भी उनका साथ नहीं दे सके और 12 रन ही बना पाए। इसके बाद हर्षित राणा के साथ मिलकर कोहली ने टीम को जीत दिलाने का काम शुरू किया। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने अपना शतक पूरा किया।

    खबरें और भी

    न्यूजीलैंड के खिलाफ बने नंबर-2

    इसी के साथ कोहली वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-2 पर आ गए हैं। कीवी टीम के खिलाफ कोहली ने 36 पारियों में 17 बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग 50 पारियों में 18 बार ये काम करते हुए नंबर-1 पर हैं। कोहली ने डीन जोंस को दूसरे स्थान से हटाया है। जोंस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर किया था।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd ODI: Nitish Reddy ने आखिरी वनडे में किया कमाल, कीवी टीम के खिलाफ जड़ी फिफ्टी

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: डेरिल मिचेल के फॉर्म को देख खतरे में पड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड, नाथन एस्ले भी परेशान