IND vs NZ: डेरिल मिचेल के फॉर्म को देख खतरे में पड़ा एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड, नाथन एस्ले भी परेशान
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने इंदौर में तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ शानदार शतक जमाया। उनका ये शतक साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और न्यूजीलैं ...और पढ़ें

डेरिल मिचेल ने इंदौर में जमाया शतक
HighLights
IND vs NZ: डेरिल मिचेल ने इंदौर में जमाया शतक
IND vs NZ: भारत के खिलाफ मिचेल का चौथा वनडे शतक
IND vs NZ: मिचेल ने पैदा की डिविलियर्स और नाथन एस्ले के लिए मुश्किलें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डेरिल मिचेल ने एक बार फिर भारत के खिलाफ शानदार पारी खेली और शतक जमाया। मिचेल वो बल्लेबाज बनकर उभर रहे हैं जिन्हें भारतीय टीम काफी पसंद आती है और वह इस टीम के खिलाफ लगातार अच्छा करते हैं। मिचेल ने इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे में शतक जमाया और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस फॉर्म को देखकर उनके ही देश के नाथन एस्ले और साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड खतरे में पड़ गया है।
मिचेल ने होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में 131 गेंदों का सामना कर 15 चौके और तीन छक्कों की मदद से 137 रनों की पारी खेली। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी की। फिलिप्स ने भी इस मैच में शतक जमाया। उन्होंने 88 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 106 रनों की पारी खेली।
डिविलियर्स का रिकॉर्ड खतरे में
ये मिचेल का भारत के खिलाफ चौथा शतक है और दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने चारों शतक भारत में ही मारे हैं। वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में उन्होंने धर्मशाला में भारत के खिलाफ 130 रनों की पारी खेली थी। सेमीफाइनल में उनके बल्ले से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 134 रन निकले थे। इसी सीरीज में राजकोट में उन्होंने 131 रन बनाए थे और फिर आज उन्होंने एक और शतक जमा दिया।
इसी के साथ मिचेल भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर डिविलियर्स हैं जिन्होंने भारत में भारत के खिलाफ वनडे में पांच शतक जमाए हैं। इसके अलावा वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक नाथन एस्ले ने लगाए हैं। उनके बल्ले से पांच शतक निकले हैं।
खबरें और भी
न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर
एक समय न्यूजीलैंड की टीम ने अपने तीन विकेट 58 रनों पर ही खो दिए थे। यहां से टीम का बड़े स्कोर तक जाना मुश्किल लग रहा था। तभी मिचेल और फिलिप्स ने विकेट पर पैर जमाए और शानदार शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड ने इन दोनों की साझेदारी के बूते 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 337 रन बनाए हैं।