विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WI vs AUS: 7 बल्‍लेबाज बिना खाता खोले हुए आउट, वेस्‍टइंडीज के दामन पर लगा 'कलंक'; शर्म की सारी हदें हुई पार

Published: Tue, 15 Jul 2025 05:35 PM (IST)

ऑस्‍ट्रेलिया और वेस्‍टइंडीज के बीच जमैका के सबीना पार्क में तीसरे व अंतिम टेस्‍ट के तीसरे दिन जमकर ड्रामा हुआ। ...और पढ़ें

वेस्‍टइंडीज ने सात बल्‍लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए
वेस्‍टइंडीज ने सात बल्‍लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए

HighLights

  1. ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज को तीसरे टेस्‍ट में 176 रन से हराया
  2. वेस्‍टइंडीज की दूसरी पारी टेस्‍ट इतिहास के दूसरे सबसे कम स्‍कोर पर सिमटी
  3. वेस्‍टइंडीज के सात बल्‍लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए और शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ जमैका में तीसरे टेस्‍ट के तीसरे दिन इतिहास रच दिया। कंगारू टीम ने वेस्‍टइंडीज की दूसरी पारी केवल 14.3 ओवर में 27 रन पर ढेर कर दी।

इस तरह ऑस्‍ट्रेलिया ने तीसरे टेस्‍ट में वेस्‍टइंडीज को 176 रन के विशाल अंतर से मात दी। ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। अपना 100वां टेस्‍ट खेल रहे मिचेल स्‍टार्क ने यादगार प्रदर्शन करते हुए केवल 9 रन देकर छह विकेट झटके।

वेस्‍टइंडीज का शर्मनाक रिकॉर्ड

इस दौरान वेस्‍टइंडीज के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मेजबान टीम के सात बल्‍लेबाज खाता खोले बिना आउट हुए। टेस्‍ट इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम के सात बल्‍लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए हो।

यह भी पढ़ें- 27 रन पर ढेर वेस्‍टइंडीज, मिचेल स्‍टार्क का कहर और स्‍कॉट बोलैंड की हैट्रिक; जमैका में रिकॉर्ड्स की बरसात

इससे पहले 9 मौकों पर ऐसा हुआ जब किसी टीम के छह बल्‍लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। हाल ही में बर्मिंघम में ऐसा हुआ था जहां इंग्‍लैंड के छह बल्‍लेबाज भारत के खिलाफ शून्‍य पर आउट हुए थे।

वेस्‍टइंडीज का सबसे कम स्‍कोर

वैसे, वेस्‍टइंडीज की टीम अपने टेस्‍ट इतिहास के सबसे कम स्‍कोर पर ऑलआउट हुई। इससे पहले उसका सबसे कम स्‍कोर 47 रन था, जो इसी मैदान पर इंग्‍लैंड के खिलाफ 2004 में बनाया था।

यह भी कलंक लगा

वेस्‍टइंडीज के टॉप छह बल्‍लेबाजों ने मिलकर कुल 6 रन बनाए। यह टेस्‍ट पारी में किसी टीम के टॉप-6 बल्‍लेबाजों द्वारा जोड़े गए सबसे छोटा स्‍कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया के नाम दर्ज था, जिनके टॉप-6 बल्‍लेबाजों ने 1888 में सिडनी में दूसरी पारी में 12 रन जोड़े थे।

यह भी पढ़ें- Mitchell Starc ने रचा इतिहास, अपने 100वें टेस्‍ट में तोड़ डाला बड़ा रिकॉर्ड; दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी बने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।