WI vs PAK: जस्टिन ग्रीव्स ने बदला 149 सालों के टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम
पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 5 विकेट लेकर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक टेस्ट क्र ...और पढ़ें

जस्टिन ग्रीव्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका था। उन्होंने ये विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए बनाया है। ग्रीव्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट हॉल प्राप्त किया और इसी के साथ उन्होंने अपना नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।
ग्रीव्स टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 5 मेडन ओवर डालकर पांच विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले ये कारनामा कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया था। उनकी गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई, जिससे विंडीज ने पहली पारी में ही बढ़त बना ली।
जस्टिन ग्रीव्स के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
ग्रीव्स ने ब्रायन लारा क्रिकेट एकैडमी में पाकिस्तान की मजबूत पारी को अचानक ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कुल 11 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। इनमें से सभी पांच विकेट लगातार पांच ओवरों में आए और हर ओवर मेडन रहा। इससे पहले इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार लगातार विकेट-मेडन ओवर फेंके थे, लेकिन ग्रीव्स ने उस रिकॉर्ड को भी पार कर लिया। यह उनका टेस्ट करियर का पहला पांच विकेटों का हॉल भी था।
पाकिस्तान की पारी कैसे बिखरी?
पाकिस्तान टीम 244/3 के स्कोर पर मजबूत स्थिति में थी। शान मसूद ने शतक जड़ लिया था और टीम वेस्टइंडीज के पहली पारी के 311 रनों से बड़ी बढ़त बनाने की राह पर थी। हालांकि, ग्रीव्स के गेंदबाजी स्पैल ने सब बदल दिया। सबसे पहले उन्होंने शान मसूद को आउट किया। उसके बाद लगातार ओवरों में आमिर जमाल, अली उस्मान और मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा। लंच तक पाकिस्तान 267/8 पर सिमट गया। लंच के बाद ग्रीव्स ने मोहम्मद अब्बास को आउट करके अपना पांचवां विकेट लिया और पांचवां मेडन ओवर पूरा किया। पाकिस्तान की पूरी टीम 282 रनों पर सिमट गई और वेस्टइंडीज को 29 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई।
खबरें और भी
ग्रीव्स ने कप्तान को दिया श्रेय
मैच के बाद जस्टिन ग्रीव्स ने कप्तान रोस्टन चेज का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "जब मुझे गेंद मिली तो कप्तान ने सिर्फ इतना कहा कि अनुशासन बनाए रखो और टीम के लिए विकेट लेने की कोशिश करो। गेंद अच्छी घूम रही थी, मुझे सफलता मिल गई।"