Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NZ vs SA: Quinton de Kock का World Cup में एक और बड़ा कारनामा, संगाकारा का रिकॉर्ड धराशायी; एडम गिलक्रिस्ट भी छूटे पीछे

    By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 07:51 PM (IST)

    आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में क्विंटन डिकॉक की शानदार फॉर्म जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे मुकाबले में भी डिकॉक ने बल्ले से जमकर गदर मच ...और पढ़ें

    NZ vs SA: क्विंटन डिकॉक ने कुमार संगाकारा का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है।
    NZ vs SA: क्विंटन डिकॉक ने कुमार संगाकारा का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है।

    HighLights

    1. क्विंटन डिकॉक ने कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है
    2. वर्ल्ड कप 2023 में डिकॉक ने ठोका चौथा शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में क्विंटन डिकॉक की शानदार फॉर्म जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे मुकाबले में भी डिकॉक ने बल्ले से जमकर गदर मचाया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने शानदार बैटिंग करते हुए टूर्नामेंट में अपना चौथा शतक ठोका। इसके साथ ही डिकॉक इस विश्व कप में 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज ने कुमार संगाकारा का आठ साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाला है।

    डिकॉक ने तोड़ा संगाकारा का रिकॉर्ड

    क्विंटन डिकॉक ने कुमार संगाकारा का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। डिकॉक अब बतौर विकेटकीपर वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सलामी बल्लेबाज ने अभी तक खेले 7 मैचों में कुल 545 रन जड़े हैं। कुमार संगाकारा ने साल 2015 में खेले विश्व कप में 541 रन जड़े थे। वहीं, 2007 में एडम गिलक्रिस्ट ने 453 रन बनाए थे। डिकॉक संगाकारा और गिलक्रिस्ट दोनों से आगे निकल गए हैं।

    वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

    क्विंटन डिकॉक के नाम अब वर्ल्ड कप 2023 में खेले 7 मैचों में 545 रन दर्ज हो गए हैं। 50 ओवर के विश्व कप में डिकॉक 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। डिकॉक से पहले यह रिकॉर्ड जैक कैलिस के नाम था, जिन्होंने विश्व कप के एक सीजन में साउथ अफ्रीका की ओर से 485 रन साल 2007 में बनाए थे। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 2015 में 482 रन कूटे थे। डिकॉक ने दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों को एकसाथ पीछे छोड़ दिया है।

    यह भी पढ़ें- NZ vs SA: South Africa बनी World Cup में छक्कों की सबसे ज्यादा बरसात करने वाली टीम, वर्ल्ड चैंपियन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

    वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

    क्विंटन डिकॉक ने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है। डिकॉक ने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है। गिलक्रिस्ट के नाम 19 छक्के दर्ज हैं, जबकि डिकॉक ने अब 22 सिक्स लगा दिए हैं।

    खबरें और भी