विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐसा पहली बार हुआ है 149 सालों में! अफगानी गेंदबाज ने पार की सारी हदें, नाम किया बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:40 PM (IST)

अफगानिस्तान के स्पिनर जिया-उर-रेहमान के नाम टेस्ट क्रिकेट में बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रेहमान ने पूरे मैच में 343 रन लुटाए।

जिया उर रेहमान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

जिया उर रेहमान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर जिया-उर-रेहमान के नाम बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में दर्ज हो गया है। रेहमान ने जिंबाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 170 रन दिए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 173 रन लुटाए।

रेहमान इसी के साथ 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोनों पारियों में 150 या उससे ज्यादा रन लुटाने वाले इकलौते गेंदबाज बने हैं। टेस्ट क्रिकेट के पहला साल 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। ऐसे में इन 149 सालों में किसी भी गेंदबाज ने दोनों पारियों में 150 या उससे ज्यादा रन नहीं लुटाए थे।

रेहमान का शर्मनाक प्रदर्शन

रेहमान ने पहली पारी में 170 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 173 रन देकर दो विकेट झटके। इस तरह उन्होंने मैच में कुल 343 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

इसी के साथ एक टेस्ट मैच में तीसरे सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। रेहमान से आगे इस शर्मनाक लिस्ट में वेस्टइंडीज के टॉमी स्कॉट और ऑस्ट्रेलिया के जेसन क्रेजा हैं।

स्कॉट ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में किंग्सटन में 374 रन लुटा दिए थे। वहीं क्रेजा साल 2008 में नागपुर में 358 रन देकर इस शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बने थे।

टेस्ट क्रिकेट के एक मैच में सर्वाधिक रन देने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी

टीम

ओवर

दिए गए रन

विकेट

विरोधी टीम

स्थान

तारीख

टॉमी स्कॉट

वेस्टइंडीज

105.2

374

9

इंग्लैंड

किंग्सटन

3 अप्रैल 1930

जेसन क्रेजा

ऑस्ट्रेलिया

74.5

358

12

भारत

नागपुर

6 नवंबर 2008

जिया-उर-रेहमान

अफगानिस्तान

96.0

343

4

जिम्बाब्वे

शारजाह

5 नवंबर 2026

जाहिद महमूद

पाकिस्तान

44.0

319

6

इंग्लैंड

रावलपिंडी

1 दिसंबर 2022

केशव महाराज

दक्षिण अफ्रीका

77.0

318

5

भारत

विशाखापट्टनम

2 अक्टूबर 2019

आर्थर मैली

ऑस्ट्रेलिया

63.0

308

7

इंग्लैंड

सिडनी

19 दिसंबर 1924

आर्थर मैली

ऑस्ट्रेलिया

61.3

302

10

इंग्लैंड

एडिलेड

14 जनवरी 1921

क्लेरी ग्रिमेट

ऑस्ट्रेलिया

84.1

298

9

इंग्लैंड

ब्रिस्बेन

30 नवंबर 1928

चक फ्लीटवुड-स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया

87.0

298

1

इंग्लैंड

द ओवल

20 अगस्त 1938

नाथन लायन

ऑस्ट्रेलिया

81.0

298

5

दक्षिण अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

30 मार्च 2018

थरिंदु रत्नायके

श्रीलंका

78.2

298

6

बांग्लादेश

गॉल

17 जून 2025

यासिर शाह

पाकिस्तान

54.0

291

2

ऑस्ट्रेलिया

सिडनी

3 जनवरी 2017

रोली जेनकिंस

इंग्लैंड

94.2

290

9

वेस्टइंडीज

लॉर्ड्स

24 जून 1950

यह भी पढ़ें- उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर मिचेल स्टार्क ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा'

यह भी पढ़ें- IND U19 vs UAE U19: पिता से उलटी राह पर चले जूनियर सहवाग, यूएई के खिलाफ जमाया शतक; अंदाज से हर कोई हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।